सीतापुर में 4 दिन से लापता किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, चौकी इंचार्ज सस्पेंड; 3 हिरासत में

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चार दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी समरीन का शव कब्रिस्तान के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीतापुर में 16 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला.

सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में चार दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया. घटना सहरोई गांव के मजरा शंकरपुर की है, जहां शुक्रवार शाम करीब छह बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास जंगल में ग्रामीणों ने किशोरी का शव पेड़ से लटका देखा. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतका की पहचान शंकरपुर निवासी 16 वर्षीय समरीन के रूप में हुई है.

परिजनों के मुताबिक समरीन पिछले चार दिनों से लापता थी. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार शाम ग्रामीणों को जंगल में पेड़ से लटका शव दिखाई दिया, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान समरीन के रूप में की.

3 लोगों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके की जांच की. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि किशोरी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके. वहीं, पुलिस समरीन के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. परिजनों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

चौकी इंचार्ज हुआ निलंबित 

एडिशनल एसपी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है. वहीं, मामले में चौकी इंचार्ज कचनार की लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है.

Advertisement

मृतक किशोरी के पिता नजरू ने जानकारी देते हुए बताया है कि लड़की को मार के लटका दिया गया है पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है लड़की 4 दिन से घर से लापता थी शंकरपुर गांव के जंगल में शव लड़का हुआ मिला.

यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी में पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश... घबराकर पति ने भी दे दी जान


Topics mentioned in this article
Sitapur News Uttar Pradesh
UP Crime
Sitapur Police