VIDEO: सिद्धार्थनगर में 16 घंटे से पानी की टंकी पर फंसे थे किशोर, सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर करीब 16 घंटे से फंसे किशोरों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. खराब मौसम और बारिश के चलते वैकल्पिक रास्ता नहीं बन पाने पर एयर फोर्स हेलिकॉप्टर से सुबह के समय रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रेस्क्यू के दौरान का दृश्य
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लगभग सोलह घंटे फंसे किशोरों को सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला गया
  • रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर शुरू होकर लगभग पंद्रह मिनट में सफलतापूर्वक पूरा हुआ
  • इस दौरान जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ सदर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर करीब 16 घंटे से फंसे किशोरों को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. रविवार सुबह गोरखपुर से पहुंची सेना के हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और लगभग 15 मिनट चले ऑपरेशन में किशोरों को टंकी से सुरक्षित निकाल लिया गया.

रेस्क्यू के दौरान मौजूद रहे बड़े अधिकारी

रेस्क्यू के बाद सेना के जवान उन्हें हेलिकॉप्टर से गोरखपुर लेकर गए. इस पूरे ऑपरेशन के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. मौके पर जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ सदर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रेस्क्यू कार्य की निगरानी करते रहे.

ये भी पढ़ें: लव मैर‍िज के बाद पत्‍नी ने ब्‍लेड से रेता पत‍ि का गला, ​वारदात के बाद पत्‍नी खुद ही पहुंच गई पुलिस थाना

Advertisement

खराब मौसम में सेना का हेलीकॉप्टर बना देवदूत

बताया गया कि शुरू में उन तक पहुंचने के लिए पानी की टंकी के दोनों ओर से वैकल्पिक सड़क बनाने की कोशिश की जा रही थी. इसके लिए देर रात काम भी शुरू किया गया था, लेकिन रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़क निर्माण में बाधा आ गई. हालात को देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद लेने का फैसला किया, जिसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया.

टंकी से नीचे उतरने का नहीं था रास्ता

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वीडियो सामने आया है. जिसमें किशोर बीते एक दिन से पानी की टंकी पर फंसे हुए थे और नीचे उतरने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर फोर्स हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

Advertisement

रेस्क्यू सफल रहने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सेना की टीम की सराहना की. फिलहाल किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें आगे की देखरेख के लिए गोरखपुर ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें : खुले में नमाज की इजाजत नहीं दी जा सकती... इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरु?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bakrid 2026 से पहले Bengal से UP तक भारी बवाल! | Suvendu Adhikari | Yogi Adityanath