अपनी सभा में कम भीड़ पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की शराब और दूध दुकान वाली दलील

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि सरकार चतुराई से शंकराचार्य और गौ‑भक्तों को फंसाने का प्रयास कर रही है, जबकि देश को सरकारी नहीं, असरकारी संतों की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इतने अवरोधों के बावजूद यहां पहुंचे लोग सच्चे गौ‑भक्त हैं.
  • शंकराचार्य ने भाजपा को “भागपा” करार देते हुए संगठन पर निशाना साधा और उसकी नीतियों पर असंतोष जताया.
  • सरकार पर आरोप लगाया कि वह शंकराचार्य और गौ‑भक्तों को फंसाने की चतुराई से योजना बना रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभा को संबोधित करते हुए पूछा कि गौ‑भक्त कौन है, तो भीड़ ने नारे लगाते हुए हाथ उठाए. इस पर शंकराचार्य ने कहा कि इतने अवरोधों के बाद भी जो लोग यहां पहुंचे हैं, वही सच्चे गौ‑भक्त हैं. उन्होंने कुछ लोगों से पूछा कि क्या वे भाजपा से हैं. जैसे ही कुछ आवाज़ें आईं, भीड़ में से “छोड़ दिया, छोड़ दिया” की आवाजें उठने लगीं. शंकराचार्य ने कहा कि वे इस पूरे संवाद को रिकॉर्ड पर लाना चाहते हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपना नाम दर्ज कराने को कहा और कहा कि यहां जो मुहिम शुरू होगी, उसके ये सभी लोग संस्थापक माने जाएंगे. कम भीड़ पर उन्होंने कहा कि बड़ी भीड़ शराब की दुकान पर लगती है या दूध की दुकान पर. यहां कम लोग हैं, इसका अर्थ है कि यह जगह ‘शुद्ध दूध की दुकान' है, शराब की नहीं.

उन्होंने बताया कि लगातार बैठकें करके उन्हें काशी से निकलने से रोकने की कोशिश की गई—कभी रास्ते में, कभी लखनऊ में रोकने के निर्देश दिए गए, परंतु लोग उन्हें भीतर ले आए और अंततः अनुमति भी देना पड़ी. लखनऊ में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब “भागपा” बन गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चतुराई से शंकराचार्य और गौ‑भक्तों को फंसाने का प्रयास कर रही है, जबकि देश को सरकारी नहीं, असरकारी संतों की आवश्यकता है. बटुकों की चोटी उखाड़ने की घटनाओं पर उन्होंने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज और कुल को कलंकित करने वाला कृत्य है. उन्होंने घोषणा की कि आगामी 52 दिनों की तैयारी के बाद 81 दिन की “उत्तर प्रदेश धर्म‑युद्ध गविष्ठी यात्रा” शुरू होगी, जिसके दौरान वे गायों के संरक्षण के संदेश के साथ प्रदेश के गांव‑गांव पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें :  मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग- TMC बनाएगी इन तीन आरोपों को आधार

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | महंगा तेल, अफवाह का खेल! | War News | Iran