VIDEO: शिकारी कैप, भोजपुरी गाने पर झटका... संभल के तेजतर्रार SP बिश्नोई का ये अंदाज नहीं देखा होगा

संभल एसपी बिश्नोई अपने मताहतों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए दिखाया. पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने होली के जश्न में अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ भोजपुरी गानों पर डांस किया
  • पुलिस लाइन में मिट्टी खोदकर एक बड़ा गड्ढा बनाया गया, जिसे काली पन्नी से ढककर अस्थायी स्विमिंग पूल बनाया गया
  • पुलिस जवानों ने इस स्विमिंग पूल में डुबकी लगाई और रंग गुलाल उड़ाकर होली का उत्सव मनाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संभल:

अमूमन खाकी वर्दी और गंभीर भाव में दिखने वाले संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. मौका था होली के जश्न का, जहां संभल एसपी बिश्नोई पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भोजपुरी गानों पर डांस करते देखे गए. बहजोई पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

'शिकारी कैप' और भोजपुरी गानों का तड़का

संभल जनपद के बहजोई मुख्यालय में सुबह डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ओपन जिप्सी से एसपी कार्यालय पहुंचे. जिप्सी में “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” गाना बज रहा था. जैसे ही डीएम जिप्सी से उतरे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार भी की गई.  होली के इस जश्न में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सिर पर शिकारी कैप पहने हुए दिखाई दिए. डीजे पर मशहूर फिल्म 'धुरंधर' के ट्रैक और हिट भोजपुरी गाने बजने शुरू हुए, तो एसपी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने जवानों के बीच जाकर जबरदस्त डांस किया, जिसे देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का उत्साह दोगुना हो गया.

पुलिस लाइन में बनाया 'देसी स्विमिंग पूल'

होली के इस आयोजन को खास बनाने के लिए पुलिस लाइन में एक अनूठा प्रयोग किया गया. पुलिस लाइन के मैदान में मिट्टी खोदकर एक बड़ा गड्ढा तैयार किया गया. चारों ओर काली पन्नी लगाकर उसमें पानी भरा गया, जिसने एक अस्थाई 'स्विमिंग पूल' का रूप ले लिया. जवानों ने इस पानी के कुंड में एक-दूसरे को डुबकियां लगवाईं और जमकर गुलाल उड़ाया.

Advertisement

तनाव भूलकर झूमे कानून के रखवाले

24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए यह पल बेहद खास था. एसपी बिश्नोई ने न केवल डांस किया, बल्कि पुलिस जवानों के साथ मिलकर इस त्यौहार की खुशी साझा की, जिससे पुलिस महकमे में एक टीम भावना का संदेश गया.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में Donald Trump ने लौटाए 10 जहाज! |Bharat Ki Baat Batata Hoon