Sambhal Dr. Zaid Warsi Rape Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर नर्स के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगे हैं. आरोपी डॉ. वारसी बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल का संचालक भी है. पीड़ित नर्स ने कोतवाली में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला संभल जिले के एक कस्बे का है, जहां आरोपी डॉ. जैद वारसी “बिस्मिल्लाह” नाम से अस्पताल संचालित करता है. मुरादाबाद की रहने वाली एक नर्स ने शिकायत में बताया कि 7 दिसंबर 2022 को उसने अस्पताल में नर्स के रूप में काम शुरू किया था. डॉ. जैद ने उसे अस्पताल के ऊपर ही एक कमरा रहने के लिए दिया था.
बेहोशी की हालत में बनाए अश्लील वीडियो
आरोप है कि 15 दिसंबर 2022 को तबीयत खराब होने पर डॉक्टर उसके कमरे में आया और दवा देने के बहाने उसे नशीला पदार्थ दे दिया. इस दौरान बेहोशी की हालत में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए. अगले दिन होश में आने पर डॉक्टर ने उसे वीडियो दिखाकर धमकाया कि अगर, उसने किसी को बताया तो नौकरी से निकाल देगा और वीडियो वायरल कर देगा.
कई शहरों में ले गया, गर्भपात भी कराया
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
बताया गया कि 2 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसे संभल बुलाकर फिर दुष्कर्म किया और गर्भनिरोधक गोलियां भी दीं. लगातार शोषण और दवाओं के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई. आरोपी डॉ. जैद वारसी के यौन शोषण से तंग आकर उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
(संभल से सत्यपाल सिंह की रिपोर्ट...)














