दलित की शादी में हंगामा, डांस कर रहीं महिलाओं पर कमेंट किए, विरोध पर पत्थरबाजी कर पीटा

पीड़ित सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर और उसके दोनों बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दलित समाज के युवक की शादी में डीजे पर नाच रही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी. इसके दोनों ओर से विवाद बड़ गया. आरोपी युवकों ने शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों पर पत्थर भी फेंके. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.   

जानकारी के अनुसार, मामला संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मदाला गांव का है. पीड़ित सुरेंद्र पुत्र प्यारेलाल, निवासी गिझौड़ सेक्टर-53, नोएडा (थाना सेक्टर-24, कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर) ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने मामा राजू पुत्र बदलू, निवासी गांव मदाला के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था. 11 अप्रैल की रात डीजे पर घर की महिलाएं डांस कर रही थीं. इस दौरान गांव के ही रहने वाले ताहिर पुत्र भूरा, उसके दो बेटे अरकान व फुरकान और ताहिर पुत्र जहीर वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगे. 

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

मारपीट की पत्थर फेंके 

सुरेंद्र और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने पत्थर भी फेंके. हमले में पीड़ित सुरेंद्र समेत कुछ अन्य लोग घायल हो गए. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गालियां दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. 

Advertisement

निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पीड़ित सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने ताहिर और उसके दोनों बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.  

Advertisement

(सत्यपाल सिंह की रिपोर्ट)

Featured Video Of The Day
Bengal Election Result Breaking: बंगाल में हार के बाद Mamata Banerjee की पहली प्रतिक्रिया | PM Modi