Rakesh Tikait Arrested: किसान नेता राकेश टिकैत ओडिशा में 'गिरफ्तार', मुजफ्फरनगर में किसानों का विरोध हुआ तेज

Rakesh Tikait Arrested in Odisha: किसान यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती, तब तक थानों पर धरना जारी रहेगा. संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इसके तहत सड़कों को जाम करने और ‘जेल भरो आंदोलन’ जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Farmer leader Rakesh Tikait Arrested: किसान नेता राकेश टिकैत की ओडिशा (Odisha) में गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में माहौल अचानक गर्म हो गया है. भारतीय किसान यूनियन (BKU) के कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई के विरोध में जिले के कई थानों पर धरना शुरू कर दिया है और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. 

दरअसल, टिकैत ने अपनी गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि ओडिशा के किसान 22 मार्च 2026 से अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे थे, जहां एक सभा प्रस्तावित थी. उन्होंने कहा कि वे भी इस सभा में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें और अन्य किसानों को हिरासत में ले लिया. इस खबर के फैलते ही पश्चिमी यूपी के किसान संगठनों में आक्रोश फैल गया है.

मुजफ्फरनगर के थानों पर किसानों का धरना

गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं. थाना चरथावल, कोतवाली नगर समेत कई थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान जुटने लगे हैं और विरोध प्रदर्शन जारी है.

रिहाई तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

किसान यूनियन ने साफ कर दिया है कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती, तब तक थानों पर धरना जारी रहेगा. संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इसके तहत सड़कों को जाम करने और ‘जेल भरो आंदोलन' जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.

Advertisement

गुलबहार राव के नेतृत्व में विरोध

भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. NDTV संवाददाता मोनू सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और टिकैत की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा.

बढ़ती भीड़ से प्रशासन सतर्क

मुजफ्फरनगर के कई थानों पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मौत के बाद भी प्रमोशन...MP हाईकोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, कहा- अधिकार व्यक्ति के साथ खत्म नहीं होते

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी ने एक बार फिर किसानों के आंदोलन को हवा दे दी है. मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ यह विरोध आगे और व्यापक रूप ले सकता है, अगर जल्द समाधान नहीं निकला. फिलहाल, सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम और टिकैत की रिहाई पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें-  VIDEO: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां बोली- राजा लौट आया, इस संयोग को चमत्कार मान रहे परिजन

Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha
Topics mentioned in this article