सपा के तीन बागी विधायक कल बीजेपी में होंगे शामिल, जानें कितनी रखते हैं ताकत?

समाजवादी पार्टी (SP) के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी 14 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो
NDTV

समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से इन नेताओं और सपा नेतृत्व के बीच दूरी लगातार बढ़ती गई. इसका अब औपचारिक राजनीतिक नतीजा सामने आने जा रहा है. समाजवादी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका इसलिए माना जा रहा है क्योंकि तीनों विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत राजनीतिक आधार रखते हैं.

राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया था. इसके बाद उन्हें सपा के बागी नेताओं के रूप में देखा जाने लगा. अब भाजपा में उनकी एंट्री को आगामी राजनीतिक समीकरणों और संगठनात्मक विस्तार के नजरिए से अहम माना जा रहा है.

गौरीगंज में होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हैं. भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए यूपी चुनाव से पहले संदेश देना चाहती है. वहीं विपक्षी खेमे की नजर भी इस घटनाक्रम पर टिकी हुई है क्योंकि इससे कई विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं.

राकेश प्रताप सिंह

अमेठी के गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह लंबे समय से जिले की राजनीति में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं. उनकी पहचान जमीन से जुड़े नेता के तौर पर रही है और अमेठी क्षेत्र में उनका मजबूत जनाधार माना जाता है. विधानसभा चुनावों में वे अपनी व्यक्तिगत पकड़ और स्थानीय नेटवर्क के दम पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं. सपा से मतभेद खुलकर सामने आने के बाद वे प्रदेश की राजनीति में लगातार चर्चा में बने हुए थे.

Advertisement

अभय सिंह

अभय सिंह गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और इलाके में उनकी अच्छी राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. गोसाईंगंज और आसपास के क्षेत्रों में उनका साख बीजेपी को अच्छी बढ़त दिला सकता है. स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता और क्षेत्रीय नेटवर्क के कारण उनकी राजनीतिक हैसियत लगातार बनी रही है.

विनोद चतुर्वेदी

विनोद चतुर्वेदी जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से विधायक हैं. बुंदेलखंड क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पहचान और संगठनात्मक सक्रियता उन्हें अलग पहचान देती है. कालपी और आसपास के इलाकों में उनकी पकड़ को देखते हुए भाजपा को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है. राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद उनका नाम भी सबसे ज्यादा चर्चित बागी विधायकों में शामिल रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कॉकरोचों के ऊपर किसी बाहरी व्यापारी का हाथ लगता है: बृजभूषण शरण सिंह

Featured Video Of The Day
Water Crisis: 75% महाराष्ट्र में भीषण सूखा! बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग!

Topics mentioned in this article
SP
BJP
UP Election