सुल्तानपुर कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी? गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में पेश होना है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का 'अंतिम मौका' दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी को सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में आठ साल पुराने मानहानि मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होना है
  • विवाद 2018 का है जब राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार में अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
  • भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ अमित शाह की छवि धूमिल करने का मानहानि परिवाद दर्ज कराया था
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं

सुल्तानपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए आज का दिन कानूनी रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. करीब 8 साल पुराने मानहानि के एक मामले में आज उन्हें सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में पेश होना है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का 'अंतिम मौका' दिया था.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद साल 2018 का है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी से नाराज होकर सुल्तानपुर के स्थानीय भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दर्ज कराया था. राहुल गांधी पर अमित शाह की छवि धूमिल करने वाले बयान देने का आरोप है.

कोर्ट का सख्त रुख

पिछली पेशी 19 जनवरी को हुई थी, जिसमें राहुल गांधी उपस्थित नहीं हुए थे. इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाया और उन्हें 20 फरवरी (आज) को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था. जज ने स्पष्ट किया था कि यह उपस्थिति का अंतिम अवसर है. राहुल गांधी इस मामले में पहले से ही सुल्तानपुर कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं. संबंधित मामले में राहुल गांधी का एक बयान पहले भी दर्ज किया जा चुका है. 

Featured Video Of The Day
अलीगढ़ में ट्रैक्टरों की खींचातानी का VIDEO वायरल, स्टंट के दौरान युवक का पैर टूटने का दावा