Pratapgarh Judges and Judicial Officers Walked to Court: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार सुबह सिस्टम की एक अलग ही तस्वीर दिखाई दी. सरकारी गाड़ियां परिसर में खड़ी रहीं और न्यायिक अधिकारी पैदल कचहरी पहुंचते नजर आए. जिसने भी यह दृश्य देखा, उसके मन में बस एक ही सवाल उठा- क्या अब सिस्टम का अंदाज़ बदल रहा है?
दरअसल, भीषण गर्मी, बढ़ते बिजली संकट और ईंधन की लगातार बढ़ती खपत के बीच प्रतापगढ़ न्यायपालिका ने एक नई पहल शुरू की है. जिला जज की अपील पर कई न्यायिक अधिकारी अपने सरकारी आवासों से पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे. इस अनोखी पहल का मकसद केवल ईंधन बचाना नहीं, बल्कि समाज को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देना भी है. सुबह जब अधिकारी बिना सरकारी वाहनों के सड़कों पर दिखाई दिए, तो राह चलते लोग रुककर उन्हें देखने लगे. कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों के बीच भी यही चर्चा शुरू हो गई कि आखिर अचानक सिस्टम का यह नया अंदाज़ क्यों दिखाई दे रहा है.
<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr">भीषण गर्मी, बढ़ते बिजली संकट और ईंधन की लगातार बढ़ती खपत के बीच प्रतापगढ़ न्यायपालिका ने एक नई पहल शुरू की है. जिला जज की अपील पर कई न्यायिक अधिकारी अपने सरकारी आवासों से पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे. इस अनोखी पहल का मकसद केवल ईंधन बचाना नहीं, बल्कि समाज को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण… <a href="https://t.co/wq4vWKllTX">pic.twitter.com/wq4vWKllTX</a></p>— NDTV India (@ndtvindia) <a href="https://twitter.com/ndtvindia/status/2058090530886807822?ref_src=twsrc%5Etfw">May 23, 2026</a></blockquote> <script async src="" charset="utf-8"></script>
बदलाव से बिजली-ईंधन की बड़ी बचत संभव
अधिकारियों का कहना है कि ऊर्जा संकट अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी चुनौती बन चुका है. अगर हर व्यक्ति अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें, तो बिजली और ईंधन की बड़ी बचत संभव हो सकती है.
pratapgarh judicial officers and judges walking to court in up
पैदल या साइकिल से न्यायालय आने की अपील
बताया जा रहा है कि जिला जज ने सभी न्यायिक अधिकारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन पैदल या साइकिल से न्यायालय आने की अपील की है. इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि संदेश केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर उदाहरण बनते दिखाई दिए. यही वजह है कि प्रतापगढ़ में यह पहल अब चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है. प्रतापगढ़ में सरकारी गाड़ियां भले खड़ी रह गईं, लेकिन न्यायपालिका का यह संदेश दूर तक जाता दिखाई दे रहा है.














