हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बाद मजदूर दिवस के दिन अलर्ट पर नोएडा पुलिस, ड्रोन से निगरानी; लागू है धारा 163

Noida Police Alert on Labour Day: पुलिस ने बताया कि प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, लघु औद्योगिक समूहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात की गई हैं, जबकि मोबाइल गश्ती इकाइयां लगातार निगरानी रख रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Labour Day 2026: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मजदूर दिवस के मौके पर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. नोएडा में हिंसक विरोध-प्रदर्शन के चलते सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही जिले में धारा 163 को लागू किया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के खुद औधोगिक क्षेत्रों का जायजा ले रही हैं.

कमिश्नरेट को 11 जोन और 42 सेक्टरों में बांटा गया है. जिले में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC तैनात किए गए हैं. 50 से ज्यादा जगहों पर ड्रोन और सीसीटीवी (CCTV) से निगरानी रखी जा रही है. गौतमबुद्ध नगर में 30 अप्रैल को लागू की गई धारा 8 मई तक लागू रहेगी. इसके तहत पूरे जिले में कहीं भी पांच से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं. पुलिस ने बताया कि पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और औद्योगिक इकाइयों और प्रमुख चौराहों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गहन निगरानी की जा रही है. 

नोएडा में पुलिस बल की तैनाती.

13 अप्रैल को हुए थे हिंसक प्रदर्शन

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 13 अप्रैल को हिंसक प्रदर्शन हो गए थे. फेज‑2 और सेक्टर‑60 इलाके में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पथराव की घटनाएं सामने आईं. इसके चलते दिल्ली जाने वाली प्रमुख सड़कों पर यातायात ठप हो गया और सुबह के व्यस्त समय में दिल्ली‑नोएडा सीमा पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी वेतन संशोधन की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Labour Day: सबसे ज्यादा काम, सबसे कम दाम... ये आंकड़े बताते हैं किस हाल में हैं देश के मजदूर

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti| Bengal Exit Polls 2026: धरने पर बैठ गईं Mamata | बंगाल में भारी बवाल | Mic On Hai