नोएडा में लिवइन में रह रही महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के तालाब में 18 मई को एक अज्ञात महिला का शव मिला था. महिला की शिनाख्त साईबा (35) के रूप में हुई.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, अभियुक्त का मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की है. (प्रतीकात्‍मक)
नोएडा (उप्र) :

बिसरख थाना क्षेत्र में लिवइन में रह रही महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार, सहमति संबंध में रह रही महिला ने जब अपने लिवइन पार्टनर पर शादी का दबाव बनाया तो उसने महिला की चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. 

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के तालाब में 18 मई को एक अज्ञात महिला का शव मिला था. पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान महिला की शिनाख्त साईबा (35) के रूप में हुई. साईबा के भाई शकील ने जितेंद्र भाटी पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए बिसरख थाने में मामला दर्ज करवाया. 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने जिले के दादरी अंतर्गत कैमरा थाना निवासी जितेंद्र भाटी (22) को गिरफ्तार कर लिया. वह हैबतपुर गांव में किराए पर मकान लेकर रहता था. 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और साईबा दोनों ही सोशल मीडिया के माध्यम से नवंबर 2022 में संपर्क में आए थे. हैबतपुर गांव में दोनों लिवइन में रहने लगे थे. साईबा और जितेंद्र की उम्र 13 वर्ष का अंतर था. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि साईबा जितेंद्र पर शादी के लिए दबाव बनाती थी और 16 मई की रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. उन्होंने बताया कि आरोपी ने घर में रखे चाकू से महिला की हाथ की नस काट दी, जिससे पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को तालाब में फेंक दिया. 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, अभियुक्त का मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की है. 

ये भी पढ़ें:

* हवाला, फिरौती जैसी वारदातों के लिए इस्तेमाल हो रहे अवैध टेलिफोन एक्सचेंज का भांडाफोड़ा
* नोएडा में यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र ने सहपाठी छात्रा को गोली मारी, बाद में खुदकुशी की
* नोएडा : दर्जनभर लोगों ने दारोगा और सिपाही के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon