तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां, पिता-बेटे को कुचला: मौत, गुस्साएं परिजनों ने किया हंगामा, ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प

Muzaffarnagar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार पिता, बेटे और मां को कुचल दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता, बेटे और मां की मौत हो गई. जब तीनों अपने गांव से बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे. इसी दौरान एक दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता, बेटे और मां गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों और गुसाए ग्रामीणों की भीड़ ने रोड जाम कर दिया. परिजनों ने मुआवजे और आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया.  इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की झड़प भी हुई. यह हादसा खतौली कोतवाली क्षेत्र के फलावदा खतौली रोड पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार राजकुमार (58 वर्ष), महेंद्र (55 वर्ष) और बेटे सोनू (28 वर्ष) को उस समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी. जब बाइक से अपने गांव छछरपुर से खतौली किसी काम से जा रहे थे.

तीन लोगों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था. जिसके बाद गुसाए परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने मुआवजे और ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए खतौली फलावदा रोड जाम कर जमकर हंगामा किया. हंगामे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच मामूली झड़प भी हुई, लेकिन किसी तरह आला-धिकारियों ने गुसाईं भीड़ को शांत कराया और उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले ली है और ड्राइवर की तलाश में जुट गई.

सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि गांव करवाड़ा में फलावदा की तरफ से एक बाइक आ रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे, सामने से आ रही बाइक को बचाने के लिए उन्होंने साइड लिया, लेकिन इसी दौरान सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी खतौली एडमिट कराया गया. उपचार के दौरान तीनों घायलों की मृत्यु हो गई. इसके बाद पुलिस ने दर्ज कर ली गई है. तुरंत तीन टीमों का गठन कर दिया गया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि मृतक के परिजन द्वारा जो मांगे थी वो सुना गया और उसे पूरा करने के लिए आश्वासन दिया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: तमिलनाडु परिवार के 4 लोगों के मिले शव, 2 बच्चे बचे, कामराज अब भी लापता; अब तक 12 मौतें

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Jhalmuri और सियासी चटकारे के बीच जनता ने बताया किसका पलड़ा भारी? | NDTV
Topics mentioned in this article