VIDEO: 3 महीने की बच्ची को लेकर डेढ़ घंटे बैठा रहा बंदर, घरवालों ने कुछ यूं किया रेस्क्यू

पशु प्रेमी सन्नी ने बताया कि बंदरिया ने मासूम बच्ची को अपना बच्चा समझ लिया था, जिसके चलते उसने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बस उसे अपनी बाहों में जकड़ रखा था. करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद बच्ची को छुड़ा लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Muzaffarnagar Monkey Holds Baby: दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक् दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक फीमेल बंदर मासूम बच्ची के पास बैठकर उसे दुलार कर रही है. कुछ देर तक बच्ची रोई और फिर वह भी चुप हो गई. परिवार को लोग यह देखकर डर गए, उन्होंने बच्चे को उठाने की कोशिश की तो बंदर ने उन पर हमला कर दिया. लेकिन, वह बच्ची को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा रहा था. परेशान घरवालों ने पुलिस को सूचना दी,  इसके बाद पशु प्रेमी को भी बुलाया गया. घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह बंदर का ध्यान भटकाकर बच्ची को उसके पास से हटाया गया. इस वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  

दरअसल, यह पूरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र के कस्बा चरथावल का है. जहां, रहने वाले तहसीन नाम के व्यक्ति के घर में मंगलवार 21 अप्रैल को एक बंदरिया घुस गई और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची 'कलसुम' के पास जाकर बैठ गई. परिवार के लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच्ची के पास से नहीं हटी. वह बार-बार बच्ची को अपने पास खींचती और उसे दुलार करती. 

VIDEO: तेंदुए को दबोचकर पीठ पर बैठा युवक, गांव में घुसकर 5 लोगों पर किया हमला, तलाश जारी 

परिवार के लोगों पर किया हमला 

काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब बंदरिया बच्ची के पास से नहीं हटी तो परिजनों ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की, इससे गुससाई बंदरिया हमलावर हो गई और उसने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया. धक-हारकर पिरजनों ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया. सूचना पर पशु प्रेमी सन्नी भी अपनी टीम के साथ तहसीन के घर पहुंचे. करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद बंदरिया का ध्यान भटकाकर बच्ची को उसके पास से हटाया गया.  

'मैंने अपनी मर्जी से पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया...' MP में अजब प्रेम की गजब कहानी 

बच्ची को अपना बच्चा समझ बैठी थी बंदरिया

पशु प्रेमी सन्नी ने बताया कि बंदरिया ने मासूम बच्ची को अपना बच्चा समझ लिया था, जिसके चलते उसने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बस उसे अपनी बाहों में जकड़ रखा था. सन्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए बताया, "हमें सूचना मिली थी कि जाहिद स्कूल के पीछे एक बंदरिया ने बच्चे को बंधक बना लिया है. हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि बंदरिया की भावना बच्चे को नुकसान पहुंचाने की नहीं थी. संभवतः उस बंदरिया का अपना बच्चा खत्म हो गया होगा, इसलिए वह इस बच्ची को अपना मानकर उसे छोड़ नहीं रही थी. करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद बच्ची को छुड़ा लिया है."

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?
Topics mentioned in this article