Muzaffarnagar murder case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कातिल प्रेमिका के प्यार की खौफनाक कहानी सामने आई है, जहां प्रेमिका दो आशिकों से प्यार करती थी, लेकीन पहले आशिक को उतार दिया मौत के घाट, कातिल प्रेमिका के खूनी इश्क की ये दास्तान दूसरे आशिक के साथ मिलकर रची गई. हुआ यूं कि जब इश्क का राज दोनों आशिकों के बीच खुला तो प्रेमिका ने एक आशिक के साथ मिलकर दूसरे आशिक के कत्ल की साजिश रची डाली. साजिश के तहत प्रेमिका ने पहले आशिक को घर पर बुलाया और फिर अपने दूसरे आशिक के साथ मिलकर उसकी बड़ी ही बेरहमी से गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. जिसके बाद शव को कंबल में लपेटकर घर के पास ही स्थित एक नाले ठिकाने लगा दिया था. नाले से लाश बरामद होने के बाद जब पोस्टमार्टम हुआ तो मौत की वजह गला घुटने से होना सामने आया. जिसके बाद पुलिस की पड़ताल ने इस खूनी इश्क की सभी परते खोल कर रख दी.
मुजफ्फरनगर में रविवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित सरवट फाटक के पास नाले से एक अज्ञात युवक का शव कंबल में लिपटा हुआ बरामद हुआ था. जिसकी पहचान पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरीनगर गांव निवासी संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था, कि शनिवार दोपहर को मृतक युवक घर पर ये बताकर आया था कि वह शहर में अपनी एक महिला मित्र से मिलने जा रहा है. जिसके बाद वह घर लौटकर वापिस नहीं आया.
12 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
इस मामले की पुलिस ने जब गहनता से जांच पड़ताल की तो 24 घंटे के अंदर ही दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. पुलिस ने जब मृतक की महिला मित्र सोनिया को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बयां कर दी. कातिल प्रेमिका सोनिया ने बताया, कि उसकी ससुराल हरसोली गांव में है, जहां पर सादिक नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. सादिक गोवा में रहकर सिलाई का काम करता था. साथ ही प्रेमिका सोनिया ने ये भी बताया कि शादी से पहले तक़रीबन 12 साल से उसका पहला प्रेम प्रसंग मृतक युवक संजीव उर्फ जीवन के साथ भी चला आ रहा था. जिसके बारे में सादिक को भनक लग गई थी जिसपर सादिक जब गोवा से लौट कर आया तो उसने सोनिया के साथ मिलकर संजीव की हत्या करने की साजिश रच डाली, साजिश के तहत शनिवार शाम प्रेमिका सोनिया ने संजीव को अपने किराए के मकान पर बुलाया था जहां पहले से ही सादिक भी मौजूद था. जिसके बाद क़ातिल प्रेमिका सोनिया और सादिक ने मिलकर संजीव उर्फ जीवन की पहले गला घोट का निर्मम हत्या की और फिर उसके शव को कंबल में लपेटकर पास ही स्थित नाले में ठिकाने लगा दिया था.
बरहाल इस मामले में पुलिस ने हत्यारन प्रेमिका ओर उसके दूसरे प्रेमी सादिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसकी जानकारी देते हुए एसएसपी मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया, कि देखिए 1 फरवरी 2026 को एक युवक की लगभग 30 32 वर्ष की एक डेड बॉडी मिली थी शव की पहचान बाद में जीवन उर्फ संजीव के रूप में जो की हरी नगर पुरकाजी का रहने वाला उसके रूप में हुई थी और पोस्टमार्टम और पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद जब पोस्टमार्टम में स्टिंगलेसन आया तो टीमे बनाई गई थी. एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में तथा सीओ मंडी राजू साव और इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा और तथा उनकी टीम द्वारा इस पर यह काम किया जा रहा था. 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है इसमें दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
जानबूझकर षड्यंत्र करके बुलाया
102 बीएनएस के तहत जिसमें एक महिला सोनिया है तथा उसका एक जो प्रेमी है सादिक जो की हरसोली का रहने वाला है और हरसोली सोनिया का मायका भी है वह गिरफ्तार किए गए हैं तथा इन्होंने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है इनके पास से रस्सी बरामद कर ली गई है तथा इनका 102 बीएनएस के तहत जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है जो पूछताछ की गई है. पूछताछ के आधार पर इन दोनों ने स्वीकार किया तो उन्होंने बताया कि जैसे कि जीवन से भी इसका संबंध जिससे कि इसकी लगभग 12 साल पहले इसकी शादी हुई थी उससे पहले से इसका प्रेम संबंध चल रहा था जो मृतक है और उसी के साथ-साथ जहां इसका जहां इसका ससुराल था.
हरसोली में वहां पर एक सादिक नाम के व्यक्ति से भी इसका प्रेम संबंध चल रहा था जो कि गोवा में सिलाई का काम करता है और समय पर यह एक डेढ़ 2 महीने में वापस भी आता है दोनों जब प्रेम संबंध में जब दोनों में टेंशन होती है इस परिदृश्य में इसको सूचना मिलती है कि इसका जीवन से भी प्रेम संबंध चल रहा है तो जानबूझकर षड्यंत्र करके इसको बुलवाया गया बुलवाने के बाद सोनिया ने जब इसको बुलवाया उसके घर में प्रवेश किया तो वहां पर छुपा हुआ था. सादिक जैसे ही वह प्रवेश करता है कपड़े उतारने का प्रयास करता है महिला के साथ जाने के लिए तो उसको पकड़ करके उस रस्सी से उसका गला कस करके उसका पैर पकड़ और पुरुष ने उसका गला कस करके हत्या कर दी बस यही तो जाना है उसके नाम मेरे साथ ले ले बस दिनेश का हो ही गया ऐसा स्टिंगलेसन पोस्टमार्टम में आया फिलहाल, उसको गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.














