'कानून क्या कर लेगा?', पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाले को पुलिस ने घेरा; बीड़ी पीते हुए किया सरेंडर

मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने एक शख्स की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसकी पत्नी उसके साथ चली गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मेरठ के रामराज इलाके में प्रदीप धीमान ने अपनी पत्नी के प्रेमी सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या की है
  • हत्या के बाद प्रदीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की और धमकी भी दी
  • पुलिस ने आरोपी को खेत में घेर लिया और उसे सरेंडर करने के लिए मना रही है, जबकि वह हथियार लिए खड़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मेरठ में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भून डाला. आरोपी शख्स ने पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला और इसकी जिम्मेदारी ली. अब इस मामले का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी को घेर लिया है और उसे सरेंडर करने के लिए मना रहे हैं. इतना ही नहीं, एक और वीडियो है जिसमें आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जाने से पहले बीड़ी सुलगाता नजर आ रहा है.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला मेरठ के रामराज इलाके का है, जहां आरोपी प्रदीप धीमान ने सुरेंद्र उर्फ सुनील गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी. सुरेंद्र का प्रदीप धीमान की पत्नी से अफेयर चल रहा था. प्रदीप की पत्नी सुरेंद्र के साथ ही चली गई थी. इसी बात से ताव में आकर प्रदीप ने सुरेंद्र की हत्या कर डाली. प्रदीप ने सुरेंद्र को घेर लिया और चिल्लाते हुए कहा कि ये उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है. इसके बाद प्रदीप ने तीन तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद प्रदीप ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. प्रदीप ने कहा, 'मैंने अपनी पत्नी के आशिक को तीन गोलियां मारकर मार डाला है. जो भी महिला घर छोड़कर भागेगी, उसका यही अंजाम करूंगा. अब अपनी पत्नी को भी मारूंगा.'

पुलिस ने घेरा तो बोला- कानून क्या कर लेगा?

अब इसके कुछ और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. एक वीडियो में आरोपी प्रदीप को पुलिस ने घेरकर रखा है और उसे सरेंडर करने के लिए मना रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक खेत में प्रदीप खड़ा है और उसके चारों तरफ कुछ पुलिस वाले खड़े हैं. पुलिस वाले कह रहे हैं कि कानून अपना काम करेगा. तो इस पर प्रदीप कहता है- 'कानून क्या कर लेगा?'

Advertisement

इस दौरान उसके हाथ में तमंचा भी दिखता है. एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस वाले खड़े हैं और वह बीड़ी सुलगाता नजर आ रहा है. उसके हाथ में तमंचा है, इसलिए पुलिस वाले उससे दूर ही खड़े हैं. वह दूर बैठकर बीड़ी पीते हुआ दिख रहा है.

Advertisement

प्रदीप अपना जुर्म कबूल चुका है

सुरेंद्र उर्फ सुनील गाबा की हत्या करने का जुर्म प्रदीप पहले ही कबूल चुका है. उसने एक वीडियो में खुद कहा कि मैंने अपनी पत्नी के आशिक को मार डाला है. 

बताया जा रहा है कि डेढ़ साल से प्रदीप की पत्नी सुरेंद्र के साथ रह रही थी. कहा जा रहा है कि डेढ़ साल पहले प्रदीप की पत्नी पूनम अपने दो बच्चों को छोड़कर सुरेंद्र के साथ चली गई थी. इसी बात से प्रदीप गुस्से में था और उसने सुरेंद्र की हत्या कर दी.

Featured Video Of The Day
Iran Big Statement On War: ईरान FM अब्बास अराघची का बड़ा बयान: जंग हमेशा के लिए खत्म हो! | War News