Meerut crime news today: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए गुलफशा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. गुलफशा की हत्या उसी के प्रेमी ने गंडासा से वार कर की थी. इसकी वजह बड़ी ही चौकानी वाली है, गुलफशा अपने प्रेमी सोनू को उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल रही थी, जिसमें गुलफशा का पति भी था. कई बार पैसे देखने के बाद भी गुलफशा की डिमांड बढ़ती गई तो प्रेमी सोने से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी.
दरअसल, मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के खुंटी गांव में शनिवार 2 मई को खेत में गुलफशा का खून से लथपथ शव मिला था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इस दौरान गुलफशा के प्रेम प्रसंग की जानकारी पुलिस को लगी. गुलफशा का प्रेमी उसके पड़ोस में रहने वाला सोनू था.
IAS साली और पत्नी...1 मई की रात 10 बजे से जज अमन शर्मा के सुसाइड तक क्या-क्या हुआ? VIDEO
Meerut gulfasha murder case.
बार-बार कर रही थी पैसों की मांग
मेरठ सदर देहात सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोने को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी सोनू के अनुसार, गुलफशा और उसके बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे. सोनू की पत्नी और गुलफशा के बीच भी अवैध संबंध थे. गुलफशा के हाथ प्रेमी सोनू की पत्नी और अपने उसके पति का अश्लील वीडियो लग गया था. जिसे दिखाकर वह सोनू को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रही थी.
एक मई की रात खेत में बुलाया और मार डाला
आरोपी सोनू ने गुलफशा को कई बार पैसे दिए, लेकिन लगातार उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी. सोनू रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया था, एक मई की रात सोनू ने गुलफशा को खेत में बुलाया और गंडासे से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस सर्विलांस की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस हत्याकांड का खुलासा कर हत्या के आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया गंडासा भी बरामद कर लिया गया है.
'खुदकुशी से पहले जज बेटा रो रहा था, बहू चिल्ला रही थी, पिता बगल के कमरे में बैठे थे'
(मेरठ से संजू शर्मा की रिपोर्ट)














