मथुरा में पकड़ा गया IIT पासआउट ढोंगी बाबा; शिक्षित लड़कियों को फंसाने के लिए रचता था ऐसा खेल कि पुलिस भी रह गई दंग!

देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT से पढ़ाई करने के बाद कोई इस हद तक गिर सकता है, किसी ने सोचा न था। मथुरा में गंधर्व विवाह के नाम पर पढ़ी-लिखी लड़कियों की जिंदगी से खेलने वाले एक शातिर ढोंगी बाबा का ऐसा सच सामने आया है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. जानिए क्या है इस हाईटेक फ्रॉड की पूरी इनसाइड स्टोरी...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IIT की डिग्री, गंधर्व विवाह का झांसा! मथुरा के इस 'हाईटेक' ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत सुन दहल जाएगा दिल!
Saurabh Gautam

Mathura IIT Passout Baba arrested: उत्तर प्रदेश के धार्मिक नगरी मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अध्यात्म और आधुनिक शिक्षा दोनों के ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, गोवर्धन थाना पुलिस ने खुद को धर्म गुरु बताने वाले एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो उच्च शिक्षित युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था.

पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ 'आदिकर्ता नारायण दास' के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे राधा कुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से गिरफ्तार किया है. इस खुलासे के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

IIT रुड़की का मैकेनिकल इंजीनियर बना 'मायावी बाबा'

इस मामले में सबसे हैरान कर देने वाला पहलू आरोपी का शैक्षणिक बैकग्राउंड है. मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी अभिषेक मूल रूप से भुवनेश्वर (ओडिशा) का रहने वाला है. उसने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से वर्ष 2017-2021 बैच में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. आईआईटी जैसी जगह से डिग्री लेने के बाद वह पिछले 4 साल से गोवर्धन के राधाकुंड में साधु का भेष बनाकर रह रहा था. वह ऑनलाइन माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता पर प्रवचन देता था. अपनी इसी भारी भरकम शैक्षणिक योग्यता और गंभीर धार्मिक प्रवचनों की आड़ लेकर वह भोली भाली लड़कियों खास इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षित बैकग्राउंड वाली युवतियों को निशाना बनाता था.

'गंधर्व विवाह' और ब्रेनवॉश का गंदा खेल

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिषेक ऑनलाइन भजन कीर्तन और प्रवचनों के जरिए लड़कियों से संपर्क बढ़ाता था. जब लड़कियां उसके प्रभाव में आ जाती थी, तो वह उन्हें अपने समूह में शामिल कर लेता था. इसके बाद शुरू होता था मानसिक रूप से प्रभावित करने यानी ब्रेनवॉश का खेल. आरोप है कि वह लड़कियों को अध्यात्म का वास्ता देकर उनके साथ तथाकथित 'गंधर्व विवाह' की बात कहता था. इसके बाद वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. इतना ही नहीं, वह लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल करके उनके परिजनों से मोटी रकम भी मंगवाता था. पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुई हैं.

Advertisement

पुलिस ने ढोंगी के करतूतों से उठाया पर्दा

इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि आरोपी अपनी उच्च शिक्षा और धार्मिक आड़ का इस्तेमाल कर लड़कियों का ब्रेनवॉश करता था. एक पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में वहां से 3 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया गया है, जिन्हें काउंसलिंग के लिए भेजा गया है.

आश्रम में पहले भी हुआ था हंगामा

यह पहली बार नहीं है, जब इस कथित बाबा की गतिविधियों पर सवाल उठे हों. पुलिस के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले भी एक लड़की के परिजन उसे इस आश्रम से जबरन छुड़ाकर ले गए थे, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. पहले यहां करीब दो दर्जन युवक-युवतियां रहते थे, लेकिन आरोपी की संदिग्ध और आपत्तिजनक हरकतों को भांपकर धीरे-धीरे सब उसे छोड़कर चले गए. हालिया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 और लड़कियों का रेस्क्यू किया है. इन लड़कियों की मानसिक स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों ने उन्हें नशामुक्ति और काउंसलिंग केंद्र में भर्ती कराया है.

Advertisement

 आरोपी बोला, मुझे फंसाया जा रहा है

दूसरी ओर, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. आरोपी का कहना है कि शिकायतकर्ता लड़की की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं.

यह भी पढ़ेंः पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के फिर बिगड़े बोल: कुख्यात डकैत रामबाबू गडरिया को बताया भाई, फिर दी ये धौंस

गोवर्धन थाना पुलिस इस मामले में बेहद गंभीरता नजर आ रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस ढोंगी बाबा के संपर्क में और कितने युवक-युवतियां आए थे. 

यह भी पढ़ें- इंसानियत शर्मसार! 28 साल के लड़के ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म

Featured Video Of The Day
अखिलेश यादव को घेरते हुए क्या बोले ओपी राजभर?