KGMU कैंपस में बनी अवैध मजारों पर चलेगा बुलडोजर! जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो प्रशासन ने फिर चिपका दी नोटिस

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने KGMU कैम्पस में 6 अवैध मजारों को चिन्हित करते हुए बीते 22 जनवरी को नोटिस जारी करके हटाने के निर्देश दिए थे.6 में से 5 मजारों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने कैम्पस में छह अवैध मजारों को चिन्हित कर हटाने के लिए नोटिस जारी किया था
  • पांच मजारों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है इसलिए केजीएमयू ने दोबारा नोटिस जारी की
  • एक मजार की ओर से मिला जवाब केजीएमयू को संतोषजनक नहीं लगा और उसे भी दोबारा नोटिस दी गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने KGMU कैम्पस में 6 अवैध मजारों को चिन्हित करते हुए बीते 22 जनवरी को नोटिस जारी करके हटाने के निर्देश दिए थे.6 में से 5 मजारों ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है जिसे लेकर दोबारा नोटिस KGMU ने चिपका दी है. एक मजार की तरफ से KGMU को जवाब दिया गया जिसे KGMU संतोषजनक नहीं मान रहा है.

जवाब संतोषजनक नहीं 

KGMU के प्रवक्ता डॉ KK सिंह ने अपने बयान में बताया कि पहली नोटिस का कोई कोई जवाब न आने पर हमने दोबारा नोटिस देकर 15 दिन का समय दिया है,जिस एक मजार कि तरफ से आया जवाब संतोषजनक नहीं है.उनके पास खुद को साबित करने के पक्के प्रमाण नहीं है.यह सिर्फ एक व्यक्ति का जवाब लग रहा मजार प्रबंधन का नहीं इसलिए दोबारा से नोटिस जारी की गई है.

शाहमीना मजार और हरमैन साहब दरगाह को नोटिस नहीं

KGMU प्रशासन ने बताया कि 6 मजारों को अवैध मानते हुए नोटिस जारी कि गई है.शाहमीना और हरमैन साहब दरगाह को नोटिस न तो पहले दी थी न तो अब दी गई है.KGMU प्रशासन को इन दो मजार /दरगाह से कोई आपत्ति नहीं है.KGMU प्रशासन ने कैम्पस में अवैध मजारों को चिन्हित कर नोटिस की कार्रवाई करते हुए 15 दिन का समय मजार हटाने को दिया था.अब KGMU की तरफ से दूसरी नोटिस दी गई है जिसमें सभी अवैध चिन्हित मजारों को 15 दिन का और समय दिया गया है.इसके अलावा 28 फरवरी को व्यक्तिगत प्रशासन को जाकर भी जवाब दे सकते हैं.अगर 15 दिन में कोई ठोस जवाब या व्यक्तिगत सुनवाई तक मामला नहीं पहुंचा तो केजीएमयू प्रशासन कार्रवाई करेगा. 

Featured Video Of The Day
Budget Session के 9वें दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी, Rahul Gandhi नहीं बोलेंगे तो ससंद नहीं चलेगी?
Topics mentioned in this article