- लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के सिसेंडी गांव में मां और दिव्यांग बेटे की हत्या घर में हुई है
- मृतकों की पहचान रेशमा और उसके दिव्यांग बेटे शादाब के रूप में हुई, दोनों के शव बंधे हुए मिले
- रेशमा के दोनों पति पहले गुजर चुके हैं, उसके तीन बच्चे थे जिनमें से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी है
लखनऊ में हालिया क्राइम की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रखा दिया है. नीला ड्रम मर्डर, फ्रिज में लाश जैसी घटनाओं के बाद अब एक घर में मां-बेटे की लाश मिलने से सनसनी मच गई. मामला राजधानी के मोहनलालगंज इलाके के सिसेंडी गांव का है. दोनों मां-बेटे की हत्या घर में घुसकर की गई है. मां का शव घर के कमरे में तो बेटे का जानवर को खाना देने वाली नांद में पड़ा मिला. पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.
महिला के दोनों पति गुजर चुके
मामला यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के सिसेंडी गांव का है. यहां मां-बेटे की घर में लाश मिलने से दहशत फैल गई. मृतकों की पहचान रेशमा (45) और दिव्यांग बेटे शादाब (18) के रूप में हुई है. रेशमा के बारे में पता चला कि उसने दो शादियां की थीं और दोनों ही पति गुजर चुके हैं. रेशमा की लाश कमरे में बंधी मिली है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए हत्या की वजह और आरोपी की तलाश में जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में पति बना हैवान, नशे में झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से कर दी पत्नी की हत्या, बाद में हुआ फरार
मृतका की बहन ने क्या बताया?
रेशमा की बहन अफसाना ने बताया कि घटना कि जानकारी मिलने के बाद घर पहुंची तो देखा शादाब जानवर को खाना देने वाले नांद में पड़ा है और रेशमा कमरे में बंधी पड़ी है. उसने कहा कि रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है. रेशमा के तीन बच्चे थे सोहेल, शबनम और शादाब. सोहेल और शबनम की मौत हो चुकी है. शादाब उनके साथ ही रहता था. वहीं पहले पति यासीनगंज निवासी जावेद और दूसरे का नाम इकबाल है. दोनों की मौत हो चुकी है.
पुलिस ने क्या बताया?
एडीसीपी साउथ आरपी बसंत ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि सिसेंडी इलाके मां-बेटे की हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो कोई मोटा क्लियर नहीं हुआ. पुलिस की चार टीमें लगाई हैं. दोनों के गले पर कसने के निशान मिले हैं. वहीं लड़का पानी में व महिला कमरे में पड़ी मिली.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.














