उन्नाव में बड़ा हादसा: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 6 यात्रियों की मौत 

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया, जहां दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि यात्री घायल हो गए. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि चालक की झपकी लगने से यह हादसा हुआ. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Unnao lucknow agra expressway bus accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया, जहां दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि यात्री घायल हो गए. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि चालक की झपकी लगने से यह हादसा हुआ. 

जानकारी के अनुसार,  हादस मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ. जहां दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट स्लीपर बस (UP13 ET 6636) डिवाइडर से टकराकर पलट गई. दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्री घायल हैं. हादसा इतना दर्दनाक था कि यात्री बस से निकलकर एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरे.     

खबर अपडेट की जा रही है 

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV पर CM Bhagwant Mann EXCLUSIVE