UP: लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत; सीट के नीचे फंसे थे कई लोग; CM योगी ने जताया दुख

Lakhimpur Kheri road accident: जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी. इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Lakhimpur Kheri Road Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सोमवार सुबह 7.30 बजे ईसानगर के उचगाव भरेहता रोड पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी. इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. इस हादसे में कई लोग सीट के नीचे फंस गए, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. 

जानकारी के मुताबिक, आखिरी तीन शवों की शिनाख्त की गई. ये तीनों बहराइच निवासी थे.

मौके पर मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी खमरिया भेजा. हालांकि इस हादसे में सभी 10 लोगों की मौत हो गई है.

CM योगी ने जताया गहरा दुख

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गहरा दुख जताया है. साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. 
 

(प्रतीक श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
 

Featured Video Of The Day
अमेरिका में LIVE एयर शो में टकराए 2 फाइटर जेट, कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर