लखनऊ में KGMU कैम्पस से अवैध मजारें अभी नहीं हटेंगी, आखिर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

KGMU प्रशासन ने बीते 22 जनवरी को अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किया था. विश्वविद्यालय परिसर में कुल 6 अवैध मजारों को चिन्हित किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस के भीतर स्थित अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई फिलहाल टाल दी है
  • रमजान के पाक महीने को देखते हुए विश्वविद्यालय ने मजार हटाने की कार्रवाई की समय सीमा बढ़ा दी है
  • विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह के अनुसार मजार हटाने का कोई फिजिकल एक्शन रमजान के बाद ही लिया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन ने कैंपस के भीतर स्थित अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रमजान के पाक महीने को देखते हुए इस संवेदनशील मामले में कार्रवाई का समय बढ़ा दिया गया है.

4 अप्रैल तक के लिए टली कार्रवाई

KGMU के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि रमजान के महीने में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या असुविधा से बचने के लिए मजार हटाने की समय सीमा अब 4 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. उन्होंने साफ किया कि इस मामले में कोई भी ठोस फैसला या फिजिकल एक्शन अब रमजान के बाद ही लिया जाएगा.

KGMU प्रशासन ने बीते 22 जनवरी को अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किया था. विश्वविद्यालय परिसर में कुल 6 अवैध मजारों को चिन्हित किया गया है. पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार, इन अवैध ढांचों को हटाने के लिए समय सीमा तय की गई थी. अब रमजान के कारण अब 4 अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं होगी.

Featured Video Of The Day
Money Laundering Case: ED के सामने पेश हुए Anil Ambani | Breaking News | Reliance Group Chairman