एक ही नंबर की महंगी गाड़ियां रखता था कानपुर का शिवम, '4018' वाला कनेक्शन समझिए

कानपुर में हुए भयानक रोड रेज केस में एक रोचक बात पता चली है. शिवम के पास जो गाड़ियां थीं,उनके सबके नंबर एकजैसे यानी 4018 लिखा था. अब लोग एक ही नंबर की कई गाड़ियों पर हैरान हैं कि ये कैसे हो सकता है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कानपुर में रईसजादे शिवम मिश्रा की तेज रफ्तार ने कई वाहनों और लोगों को नुकसान पहुंचाया था
  • शिवम के पास से लगभग पचास करोड़ की चार-पांच महंगी गाड़ियां जब्त की गईं जिन पर एक समान नंबर 4018 था
  • नंबर 4018 के पीछे कोई आधिकारिक या व्यक्तिगत कारण अभी तक सामने नहीं आया है जिससे लोग हैरान हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

कानपुर की बीती दोपहर वीआईपी रोड पर रईसजादे शिवम मिश्रा की रफ्तार ने सबको दहशत में डाल दिया था. कथित रूप से नशे में होने के बाद शिवम ने आव न देखा ताव और एक्सीलेटर पर ऐसा पैर दबाया कि जो उसके सामने आया, कुचलता चला गया. फिर वो चाहे गाड़ियां हो या लोग. मामले की जांच जारी है,लेकिन  इस बीच शिवम के पास से जो महंगी-महंगी गाड़ियां मिली हैं,उनका एक सा कार नंबर लोगों को चौंका रहा है. उसके पास 50 करोड़ की कुल 4-5 गाड़ियां जब्त की गई हैं और सबका नंबर प्लेट ऐकसा मतलब 4018. अब इस 4018 रखने के पीछे की वजह लोगों को हैरान कर रही है. 

4018 का क्या मतलब है?

एनडीटीवी ने इस नंबर की पड़ताल की है.व्यवसायी के पास कई लक्जरी कारें हैं और उनकी सभी कारों जैसे रोल्स‑रॉयस,फेरारी आदि पर भी यही नंबर 4018 था.अब तक इस नंबर के पीछे कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है,न जन्म वर्ष,न कोई वर्षगांठ और न ही कोई अंकशास्त्रीय (numerology) की जानकारी की पुष्टि हुई है.इसी वजह से लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है. इस नंबर के बारे में कई तरह की संभावित बातें चर्चा में हैं.

गूगल सर्च करने पर क्या पता चला?

Google सर्च करने पर पता चलता है कि 4018 को 'एंजेल नंबर' कहा जाता है.यह शब्द आधुनिक अंकशास्त्र (numerology) में इस्तेमाल होता है,जहां कुछ नंबरों को विशेष प्रतीकात्मक अर्थ दिए जाते हैं.हालांकि 4018 सबसे आम एंजेल नंबरों में नहीं आता,लेकिन कई वेबसाइटें इसका रचनात्मक अर्थ निकालती हैं:
4 — स्थिरता और मजबूत आधार
0 — अनंत संभावनाएं और पूर्णता
1 — नए शुरुआत
8 — शक्ति या धन

कुछ वेबसाइटों के अनुसार,इन सभी को जोड़ने पर संकेत मिलता है कि यह नंबर किसी बड़े निर्माण,मजबूत नींव और आगे चलकर भौतिक सफलता (material success) की ओर इशारा करता है.

Advertisement

कोई वैज्ञानिक आधार नहीं 

यह साफ समझना जरूरी है कि ऐसे नंबरों की व्याख्या का कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक आधार नहीं होता.अंकशास्त्र (Numerology) पूरी तरह व्यक्तिगत विश्वास पर आधारित है,न कि किसी प्रमाणित तथ्य पर.भारत में वाहन नंबर प्लेटों का सांस्कृतिक महत्व लंबे समय से रहा है.लकी नंबरों से लेकर दोहराए गए अंकों तक,कई लोग विशेष नीलामियों में महंगी कीमत देकर मनपसंद नंबर लेते हैं.
वाहन अक्सर एक तरह का व्यक्तिगत स्टेटमेंट भी बन जाते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: मथुरा गोरक्षक हत्या मामले में Yogi का बड़ा एक्शन! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article