पागलमैन, क्या बात करते हो यार...कानपुर में बीच सड़क चढ़ा सपा विधायक का पारा, इंजीनियर की लगी क्लास, VIDEO

कानपुर कैंट में सपा विधायक ने बीच सड़क एक इंजीनियर की क्लास लगा दी. समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी इंजीनियर को खूब सुनाया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कानपुर समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने इंजीनियर की लगाई खूब क्लास
  • नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे काम के बीच इंजीनियर पर नाराज होते हुए काम रोक दिया
  • विधायक का आरोप-कंपनी ने सड़क बिना मरम्मत किए खोदी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

कानपुर में कल यानी गुरुवार को बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद हसन रूमी एक बात को लेकर इंजीनियर पर भड़क गए. गुस्साए सपा विधायक ने इंजीनियर को पागलमैन और बा*** तक कह डाला. कहा कि यू आर टोटली स्टुपिड (तुम पूरे पागल हो). विधायक का इंजीनियर से भिड़ने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि हंगामे के बाद सपा विधायक ने अपने गुस्से की वजह भी बताई है.

पूरा मामला समझिए


आपको डिटेल में पूरी बात समझाते हैं.मामला कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र का है. गुरुवार को कानपुर कैंट से समाजवादी पार्टी के विधायक मो.हसन रूमी नमामि गंगे योजना के तहत चल रही खुदाई को देखकर इस कदर भड़क गए कि उन्होंने बीच सड़क पर ही इंजीनियर की क्लास लगा दी.यहां वाबाग (WABAG) नामक संस्था नमामि गंगे योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है. गुरुवार दोपहर करीब 3:40 बजे बीकेडी चौराहे पर कर्मचारी सड़क खोदकर पाइप डालने की तैयारी कर रहे थे. चूंकि यह सड़क घनी आबादी और आवागमन वाली है,इसलिए स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और क्षेत्रीय विधायक हसन रूमी को सूचित कर दिया.

हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी फूटा गुस्सा


खास बात यह रही कि विधायक का गुस्सा हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी फूटा. उन्होंने इंजीनियर को पागलमैन,स्टुपिड और ब्लडी बा*** मैन जैसे शब्दों का प्रयोग कर खूब सुनाया. बीच सड़क चले इस ड्रामे के बाद विधायक ने तत्काल प्रभाव से काम भी बंद करवा दिया. विधायक हसन रूमी ने कंपनी के प्रेसिडेंट इंजीनियर बालाजी को तलब किया. सीधा सवाल करते हुए सवाल दागा कि तुम्हारी एनओसी कबतक है?

इंजीनियर के कागज न दिखाए जाने पर विधायक ने आव देखा न ताव,अंग्रेजी में फटकार लगानी शुरू कर दी. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक,विधायक ने कहा कि क्या बात करता है पागलमैन,तुम स्टुपिड आदमी हो यार... यू आर टोटली स्टुपिड. मुझे अभी इसी वक्त अपनी एनओसी दिखाइए. ब्लडी बस्टर्ड मैन...विधायक ने यह भी कहा कि क्या समय निकल जाने के बाद भी तुम्हारी वैलिडिटी बनी रहेगी? तुमने हमको पागल समझा है? 

क्यों बिफर गए थे सपा विधायक, वजह भी बताई


गुस्सा शांत होने पर विधायक हसन रूमी ने अपनी नाराजगी की असली वजह बताई. उन्होंने कहा कि जिस सड़क को ये लोग खोद रहे हैं, उसे मैंने अपनी विधायक निधि से महज दो महीने पहले ही बनवाया था. सड़क अभी ठीक से सेट भी नहीं हुई थी कि ये लोग उसे खोदने आ गए. विधायक ने आरोप लगाया कि वाबाग कंपनी ने पूरे जाजमऊ को खोदकर रख दिया है. वे जहां भी खोदाई करते हैं,वहां न तो मरम्मत कराते हैं और न ही मलबे को हटाते हैं। गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है.

Advertisement

विधायक ने बताया कि खोदाई के कारण जनता में भारी गुस्सा है. यह सड़क मंदिर और दरगाह दोनों तरफ जाती है,जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है.आए दिन ट्रक और ट्रैक्टर इन गड्ढों में फंस रहे हैं,जिससे लंबा जाम लग रहा है.विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पुरानी खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होती,वे नया काम शुरू नहीं होने देंगे.

Featured Video Of The Day
Jeet Adani 1st Anniversary: जीत अदाणी और दिवा ने दिव्यांगों संग मनाई पहली सालगिरह!
Topics mentioned in this article