कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे के वक्त का CCTV फुटेज, टक्कर मारते ही आरोपी शिवम के बाउंसर उसे उठाकर ले भागे, वीडियो

यूपी के कानपुर में हुए लेम्बोर्गिनी हादसे से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में शिवम अपनी कार के साथ जाता दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीसीटीवी फुटेज में कार के साथ जाता दिख रहा है शिवम मिश्रा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे के वक्त का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
  • वीडियो में दिखता है कि जैसे ही हादसा होता है, शिवम का बाउंसर उतरकर कार की तरफ भागता है
  • कुछ देर बाद बाउंसर शिवम को लेकर अपनी कार की तरफ भागते दिखे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर:

कानपुर में रविवार को लेम्बोर्गिनी हादसे से ठीक पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में लेम्बोर्गिनी आती दिख रही है. फिर कुछ दूर बाद यू-टर्न लेकर कार दूसरे रास्ते से लौट रही थी. तभी हादसा हुआ. इस हादसे में एक बुलेट को पीछे से तेज टक्कर मार दी. बुलेट पर तीन लोग सवार थे जो घायल हो गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हादसे के तुरंत बाद लेम्बोर्गिनी के आगे चल रही कार से करीब 4-5 बाउंसर उतरते हैं.

एक 19 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि लेम्बोर्गिनी कार आगे जा रही है. इसके ठीक पीछे एक और कार चल रही है जिसमें शिवम मिश्रा का बाउंसर चल रहा था. जैसे ही हादसा होता है, सड़क पर अफरातफरी मच जाती है. तभी शिवम के आगे चल रही कार से 4-5 बाउंसर उतरते हैं. तबतक वहां काफी भीड़ जमा हो जाती है. इसके बाद वीडियो में कुछ साफ नहीं दिख रहा है. लेकिन कुछ देर बाद बाउंसर तेजी से कार की तरफ लौटते हैं दरवाजे बंद करते हैं. इसके बाद कार गोली की रफ्तार से आगे की तरफ भाग जाती है. 

शिवम मिश्रा की तस्वीर

ये घटना रविवार को कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेव थ्री के पास की है. सड़क पर लेम्बोर्गिनी के साथ रफ्तार का खूनी तांड़व खेलने वाले कारोबारी पुत्र की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है. उसके पिता केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी है. उनकी कानपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी कारोबार है. 

Advertisement

कानपुर पुलिस कमिश्नर का बयान

कानपुर हादसे के बाद शहर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने एनडीटीवी से बात की. उन्होंने FIR में हुई गफलत पर सारी जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पहले जो FIR लिखी गई उसमें तौफीक को ड्राइवर का नाम नहीं पता था और उसे गाड़ी का नंबर पता था. उन्होंने कहा कि हमारी जांच में मालूम चला कि ड्राइवर शिवम मिश्रा है.  कमिश्नर ने साफ किया कि FIR में नाम नहीं होने का मतलब ये था कि पीड़ित को पता नहीं था की गाड़ी कौन चला रहा है बाद में जांच में शिवम का नाम आया. 

कमिश्नर ने बताया कि इस दुर्घटना में केवल एक आदमी घायल है. उसका नाम तौफीक है. उनके कहने पर ही FIR पंजीकृत की गई है. एक मोटर बाइक क्षतिग्रस्त है तौफीक के कोहनी और पैर में चोट लगी है. पीड़ित का मेडिकल कराया गया.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शिवम के परिवार से संपर्क हो चुका है. शिवम के पिता का कहना है कि वह अस्पताल में हैं. उनसे पूछताछ के लिए उनको नोटिस जारी किया गया है. शिवम को भी जांच में सम्मिलित होने के लिए कहा गया है. कमिश्नर ने कहा कि हमारी जांच में स्पष्ट हो गया है शिवम गाड़ी चला रहे थे इसीलिए उनका नाम FIR में शामिल किया गया है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: 10 घंटे बाद कौन जीतेगा बंगाल? | Exit Poll |Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article