कानपुर की जली हुई महिला को भूत समझ डरने लगे लोग, पुलिस बुलाई तो सामने आई रूह कंपा देने वाली सच्चाई

 समीरुन्निशा ने पुलिस को बताया कि उसका ये हाल उसके खुद के पति ने किया है. उसका पति चांद बाबू दूसरी शादी करना चाहता था. जब उसने इसका विरोध किया तो हैवान बने पति ने उसे आग के हवाले कर दिया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बहराइच के शख्स ने अपनी पत्नी को आग में जिंदा जला दिया और अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया
  • महिला का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया, उसे देखर लोग डरकर भाग जाते हैं
  • घायल महिला का इलाज कानपुर के उर्सला अस्पताल के बर्न वार्ड में कई महीनों से चल रहा है
कानपुर:

पहली पत्नी के होते हुए देश में दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है. लेकिन बहराइच का चांदबाबू पत्नी समीरुन्निशा के होते हुए दूसरी बीवी लाना चाहता था. पत्नी से जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ ऐसी हैवानियत की कि इसे देखने और सुनने वाला भी दहल जाए. उसने पत्नी को आग में जला दिया. उसका चेहरा और शरीर आग में झुलस चुका है. वह जब भी बाहर निकलती है तो लोग डर जाते हैं. बेबस महिला का इलाज कानपुर में चल रहा है.उसका चेहरा और शरीर इतनी बुरी तरह झुसल चुका है कि जब भी वह रात में सड़क पर निकलती है तो लोग उसे भूत समझकर भागने लगते हैं. 

महिला को भूत समझकर भागे लोग

कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में रात को सुनसान गलियों में घूम रही समीरुन्निशा को भूत समझकर लोग बुरी तरह से डर गए. उसे जिसने की देखा उनके रोंगटे खड़े हो गए.हर कोई उससे डरकर दूर भाग रहा था. लेकिन एक राहगीर ने बिना डरे या हड़बड़ाए हिम्मत जुटाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी. फिर उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई.  पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची तो महिला के बुरी तरह से जले हुए चेहरे और शरीर को देखकर एक पल के लिए उनके भी होश उड़ गए.  मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी शिवा सिंह तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की तो उसकी बात सुनकर वह भी दहल गईं. 

दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने जलाया

 समीरुन्निशा ने पुलिस को बताया कि उसका ये हाल उसके खुद के पति ने किया है. उसका पति चांद बाबू दूसरी शादी करना चाहता था. जब उसने इसका विरोध किया तो हैवान बने पति ने उसे आग के हवाले कर दिया और उसे मरने के लिए छोड़ दिया.  पटकापुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि समीरुन्निशा अप्रैल महीने में उन्नाव से रेफर होकर कानपुर के उर्सला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती हुई थी. लेकिन उसका पति अस्पताल से भाग गया और उसे लोने वापस नहीं लौटा. तब से उसका इलाज उर्सला अस्पताल में ही चल रहा है. महीनों से अस्पताल में भर्ती समीरुन्निशा जब ऊब जाती है, तो वह यूं ही टहलने के लिए अस्पताल से बाहर निकल जाती है. घंटे-दो घंटे सड़कों पर भटकने के बाद खुद वापस पहुंच जाती है. 

कानपुर अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले भी सूचना मिली थी कि यह महिला एक जगह बैठी हुई है. तब पुलिस टीम उसे इलाज के लिए बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल लेकर गई थी. वहां प्राथमिक उपचार के बाद जब उसे वापस उर्सला अस्पताल रेफर किया गया, तब पुलिस को पता चला कि वह इसी अस्पताल की मरीज है. उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है.

मौके पर मौजूद एडीसीपी शिवा सिंह ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. महिला के साथ वास्तव में यह दरिंदगी कब और कैसे हुई, इसके तार जोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने और महिला के परिजनों को खोजने के लिए कानपुर पुलिस की एक टीम बहराइच के नानपारा जाएगी. फिलहाल पुलिस महिला के फरार पति की तलाश कर रही है. 

Advertisement

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-भाजी की सब्जी बनाने के विवाद में पत्नी को मार डाला, घर के आंगन में ही जलाया शव ; DNA जांच से खुला राज

Featured Video Of The Day
220 रुपये कम जमा कराने समेत इन 14 कमियों की वजह से रद्द हुई इंडिया ब्‍लॉक की ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका?

Topics mentioned in this article
UP Crime
Kanpur News
Husband Burnt Wife Alive
Behraich
Kanpur Police