कानपुर के 'राबर्ट' के मुंह लगा खून, मालिक की मां को नोंचा... 29 टांके लगे, दादी की ले चुका है जान

German Shepherd Killed Mother-in-Law Now Attacks Owner in Kanpur: कानपुर में एक साल पहले जिस पालतू जर्मन शेफर्ड ने अपनी 91 साल की मालिकन की जान ली थी, अब उसने घर की एक और महिला पर हमला कर दिया है. डॉक्टरों ने महिला को 29 टांके लगाएं है. डॉग ट्रेनर्स ने डॉग को लेकर क्या कहा जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kanpur News: German Shepherd Brutally Attack owner.

Kanpur German Shepherd Brutally Attacks Owner: कुत्ते वफादार होते हैं... जरूरत पर वे अपनी जान की बाजी लगाकर मालिक को बचाते हैं. लेकिन, कानुपर में रावतपुर इलाके में एक जर्मन शेफर्ड डॉग ने जो किया वह दहलाने वाला है. पालतू जर्मन शेफर्ड ने 63 साल की अपनी मालकिन किरन पर हमला कर दिया. कुत्ते ने उन्हें इस कदर नोंचा कि डॉक्टरों को उन्हें 29 टांके लगाने पड़े. फिलहाल, वे आईसीयू में भर्ती हैं. एक साल पहले यही जर्मन शेफर्ड किरन की सास पर भी हमला कर चुका है, जिससे उनकी मौत हो गई थी. यह घटना करीब तीन दिन पहले की है, लेकिन घर वाले इसे छिपा रहे थे. 

दरअसल, कानपुर के रावतपुर के पॉश इलाके में रहने वाले प्रशांत त्रिवेदी ने अपने घर जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाला है. डॉग राबर्ट को परिवार के लोग बहुत प्यार थे. 19 मार्च 2025 को कुत्ते ने प्रशांत त्रिवेदी की 91 वर्षीय दादी मोहिनी त्रिवेदी पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया. 

Kanpur News: अस्पताल में भर्ती 63 वर्षीय किरन त्रिवेदी.

कुछ दिन पहले ही रॉबर्ट घर आया था   

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले त्रिवेदी परिवार राबर्ट को वापस ले आया, लेकिन यह उनके लिए बड़ी भूल साबित हुई. तीन दिन पहले राबर्ट ने प्रशांत त्रिवेदी की 63 वर्षीय मां किरन त्रिवेदी पर हमला कर दिया. हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. कानपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है. राबर्ट ने बुजुर्ग किरन पर इस कदर हमला किया कि डॉक्टरों को उन्हें 29 टांके लगाने पड़े हैं. 

कानपुर पुलिस और नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ने पहुंची.

पुलिस और निगम की टीम को बंद मिला घर 

कहा जा रहा है कि परिवार डॉग राबर्ट के हमले की जानकारी छिपा रहा था. लेकिन, मामला सामने आने के बाद मंगलवार 5 मई को पुलिस और नगर निगम की टीम उसे पकड़ने के लिए किरन त्रिवेदी के घर पहुंची. हालांकि, घर बंद होने के कारण कुत्ते को नहीं पकड़ा जा सका.  

German Shepherd Attacks Owner in Kanpur: घर में पड़ा ताला.

राबर्ट को लेकर डॉग ट्रेनर्स ने क्या कहा? 

अपने ही मालिक पर बार-बार हमला करने वाले राबर्ट को लेकर डॉग ट्रेनर्स का कहना है कि जर्मन शेफर्ड जैसी नस्लें बहुत 'प्रोटेक्टिव' होती हैं. अगर, वे एक बार हिंसक हो जाएं, तो उन्हें 'रिहैबिलिटेट' (सुधारना) करना बहुत मुश्किल और खतरनाक होता है. वे कभी भी हिंसक हो जाते हैं. ऐसे डॉग को तुरंत शेल्टर होम भेजना या किसी प्रोफेशनल्स को सौंप देना चाहिए.  

Video: CM योगी ने PHD उपाधि को लेकर रवि किशन की चुटकी ली, कहा- 'नौकरी नहीं मिलेगी, गले में टांगों'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: 'काउंटिंग में पूरा खेल हुआ- बंगाल में हार के बाद Mamata का बड़ा बयान