दो बेटियों की हत्या के आरोपी ने जेल में की काटी गर्दन, धारदार वस्तु कैसे पहुंची?

कानपुर जिला जेल में अपनी दो मासूम बेटियों (रिद्धि और सिद्धि) की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा ने धारदार वस्तु से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर हालत में उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेल प्रशासन सुरक्षा में चूक और धारदार वस्तु मिलने के मामले की जांच कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपनी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में जेल में बंद कसाई पिता शशि रंजन मिश्रा ने बैरक के भीतर आत्महत्या का प्रयास किया है. आरोपी ने किसी धारदार वस्तु से अपनी गर्दन काट ली, जिससे वह लहूलुहान हो गया. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में शहर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.

क्या था पूरा मामला?

यह मामला पिछले महीने यानी 19 अप्रैल 2026 का है. नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाले शशि रंजन मिश्रा ने अपनी दो मासूम बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद बच्चों की मां, रेशमा छेत्री की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच शुरू

शनिवार को हुई इस घटना ने कानपुर जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जेल प्रशासन अब इस बात की गहनता से जांच कर रहा है कि कड़े सुरक्षा घेरे और बैरकों की चेकिंग के बावजूद आरोपी के पास धारदार वस्तु कहां से और कैसे पहुंची? इस लापरवाही को देखते हुए अस्पताल और जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है. संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मामले की बारीकी से जांच में जुटे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं. 

बहन से बदतमीजी के बदले मौत: युवक का मर्डर कर साइक‍िल पर शव घुमाते रहे दो भाई, पराली के नीचे दफनाया

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Bulldozer Action: आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं!