THAR ने रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को कुचला, मौके पर मौत; कार छोड़ भागे पुलिसकर्मी!

UP News: झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की थार कार की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि कार में पुलिसकर्मी सवार थे जो मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
झांसी: थार ने रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को कुचला, बेटे का आरोप- कार से वर्दीधारी पुलिसकर्मी भागे
Vinod kumar gautam

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. थार कार ने यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को कुचल दिया. कुलसचिव की मौके पर ही मौत हो गई. उनके बेटे का आरोप है कि आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के बाद थार कार से पुलिसकर्मी उतरकर भागे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया और कार को अपनी सुपुर्दगी में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.

मृतक का नाम करीब 70 वर्षीय मनीराम वर्मा पुत्र वंशीधर वर्मा था. वह यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड सहायक कुलसचिव थे. वह यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में अपने बेटे के साथ रहते थे. उनकी दो बेटियां डॉ. माया और दमयंती है. बेटे ने बताया कि आज उनके पिता स्कूटी लेकर गए थे, कुछ देर बाद उसे जानकारी हुई कि उसके पिता को थार कार ने कुचल दिया है. आनन फानन में आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला और मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया है.

बेटे ने बताया कि जब हम और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो कार स्कूटी पर चढ़ी हुई थी और मौके पर घिसटने के भी निशान हैं. लोगों ने बताया कि थार कार में पुलिस की वर्दी में 4 से 5 लोग बैठे हुए थे, वह एक्सीडेंट के बाद मौके से भाग गए हैं. 

jhansi thar car accident retired assistant registrar maniram verma death
Photo Credit: Vinod kumar gautam

बेटे व र‍िश्‍तेदार ने क्‍या बताया?

बेटे गिरीश ने बताया कि हमारे पिता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से रिटायर्ड सहायक कुलसचिव के पद से रिटायर हुए थे. वह घर से एक्टिवा लेकर निकले थे. यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में परीक्षा भवन के पास थार कार ने कुचल दिया. थार कार में 4-5 लोग पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे. एक्सीडेंट के बाद थार कार को छोड़कर सभी सवार भाग गए. इसकी जानकारी उस समय हुई जब दो तीन लोगों ने आकर उन्हें बताया कि एक्सीडेंट हुआ है आपके पिता लग रहे हैं. हम जब तक मौके पर पहुंचे पिता जी को मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है.

Advertisement

रिश्तेदार आशीष ने बताया कि हमारा आज होमगार्ड का पेपर था. जिसे देने के लिए हम बाइक से जा रहे थे. जब वह यहाँ से गुजर रहे थे तभी उन्होंने उन्हें और स्कूटी को थार कार के नीचे देखा था. उसे क्या पता था कि कार के नीचे जो कुचले पड़े है वे मनीराम वर्मा हैं. जानकारी होते ही वह रास्ते से ही वापस लौट आये.

मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित

यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना है. वह स्कूटी से जा रहे थे तभी थार कार ने उन्हें टक्कर मारी. इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और कार्यवाही शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- शादी के बाद हलवाई ने पेमेंट मांगा तो ग्राइंडर से हाथ काटे! दुल्‍हन के प‍िता ने की हैवान‍ियत

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: डेटिंग, रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स... Sanya Malhotra ने खोले दिल के राज़
Topics mentioned in this article