गजब का कारनामा! 6 साल में 3 शादियां, दहेज लेकर पत्नियों को छोड़ा, पीड़िताओं ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िताओं को बाद में पता चला कि सुनील पहले से ही दो अन्य शादियां कर चुका है. अब तीनों पत्नियां एक साथ पुलिस की शरण में पहुंची हैं, ताकि अपनी पहचान छिपाकर मासूमों को ठगने वाले इस 'लुटेरे दूल्हे' के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सके और वह किसी अन्य युवती की जिंदगी बर्बाद न कर सके.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने छह वर्षों में तीन लड़कियों से शादी कर धोखाधड़ी की है.
  • सुनील ने दहेज और गहने लेकर तीनों पत्नियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है और कोर्ट में मामला चल रहा है.
  • पहली शादी 2019 में हुई, जिसमें दहेज के रूप में पांच लाख रुपए और जेवर लिए गए थे और तलाक का नोटिस भेजा गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
झांसी:

आपने 'लुटेरी दुल्हन' की कहानी तो बहुत सुनी होगी. आज हम आपको फरेबी दुल्हा की कहानी बताएंगे. उत्तर प्रदेश के झांसी में एक फरेबी दूल्हे ने अपनी धोखाधड़ी से सबको हैरान कर दिया है. इस शातिर व्यक्ति ने पिछले महज छह वर्षों के भीतर एक के बाद एक तीन शादियां कर 'धोखे की हैट्रिक' लगा दी है. आरोप है कि वह लड़कियों को प्रेम और शादी के जाल में फंसाता था और फिर उनका दहेज एवं गहने हड़प कर उन्हें घर से बाहर निकाल देता था. रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि तीन जिंदगियां बर्बाद करने के बाद अब वह अपनी चौथी शादी की फिराक में है.

वर्तमान में, इस जालसाज की तीनों पीड़ित पत्नियां एकजुट होकर पुलिस और अदालत के दरवाजे खटखटा रही हैं. उनकी मांग है कि इस फरेबी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसकी चौथी शादी को रोका जा सके और वह किसी अन्य मासूम लड़की की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न कर सके. यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग इस 'लुटेरे दूल्हे' की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

तीन लड़कियों से शादी की, फिर छोड़ दिया

आरोपी ललितपुर जिले के लिधोरा गांव का रहने वाला है और उसका नाम सुनील कुमार है. उसके पिता रेलवे में गैंगमेन हैं, जबकि सुनील कोई खास काम नहीं करता है. इसके बाद भी उसने झांसी और ललितपुर जिले में रहने वाली अलग-अलग तीन लड़कियों से शादी कर ली. शादी में दान दहेज थी लिया और फिर उन्हें छोड़ दिया. यहां तक कि तीसरी पत्नी से उसका एक बच्चा भी है. आज तीनों पत्नियां एक साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की तो मामला सामने आया.

झांसी एसएसपी ऑफिस पहुंची तीनों महिलाओं ने क्या बताया?

झांसी एसएसपी ऑफिस पहुंची तीनों महिलाओं के मुताबिक उनमें एक महिला की शादी सुनील के साथ वर्ष 2019 में हिंदु रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के दौरान दहेज में 5 लाख रूपये और जेवर आदि दिए गए थे. शादी के कुछ महीने बाद ही सुनील ने अतिरिक्त दहेज़ की मांग शुरू कर दी और पत्नी को मायके भेज दिया. फिर दहेज न मिलने पर तलाक का नोटिस भेज दिया. मामला अभी कोर्ट में है. 

'ससुर आया और कहा कि मेरे बेटे को तलाक दे दो...'

पहली पत्नी ने बताया कि हम तीनों का एक ही पति है. उसने धोखा देकर हम तीनों से शादी की है और अब पता चला है कि वह चौथी शादी करना चाहता है. हमारी 2019 में हिंदु रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. शादी में 8 लाख रुपए खर्च थे, जब हम मायके आए तो वह लेने नहीं आए, ससुर आया और कहा कि बेटे को तलाक दे दो.

पहली पत्नी के रहते हुए दो साल बाद 2021 में सुनील के पिता ने फिर उसकी शादी गांव के ही पास के गांव में कर दी और दहेज में आठ लाख रूपये व जेवर आदि ले लिए. यहां उसने अपनी पहली शादी की बात को छिपाया था. शादी के कुछ महीने बाद इस लड़की के साथ भी अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट शुरू कर दी और वापस भगा दिया. यह लड़की भी न्याय के लिए कोर्ट व पुलिस के चक्कर काट रही है.
 

Advertisement

;हम तीनों को न्याय मिले...'

दूसरी पत्नी ने बताया कि हम ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. हमारे पति ने तीन-तीन शादियां कर ली हैं. पहली शादी 2019 में की थी, दूसरी शादी 2021 में हमसे की थी और तीसरी शादी 2023 में की थी. शादी में हम लोगों से दानदहेज लिया. इसके बाद मारपीट कर छोड़ दिया. हमारे पापा हैसियत के अनुसार दहेज दिया था. इसके बाद भी वह अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और एक बुलट गाड़ी की मांग कर रहे थे. जब हम लोगों ने मना किया मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसकी शिकायत हम लोगों ने ललितपुर जिले के जखौरा थाने में की है इसके बाद हमारे मम्मी-पापा हमें घर ले आए. इसके बाद से वह और बोले-तलाक दे दो. वह हम लोगों के साथ धोखा करते हैं. जब हमसे शादी हुई तब बताया गया था कि हम अविवाहित है. हमारी पहली शादी हो रही है. जब घर पर पहुंचे तब हमें पता चला कि उनकी पहले से ही शादी हो चुकी है. हम चाहते हैं कि हम तीनों को न्याय मिले.

अब बात तीसरी शादी की आती है तो यह शादी 2023 में झांसी के बबीना क्षेत्र में हुई. इस शादी में भी लगभग 8 लाख रूपये और जेवर आदि लिए गए. शादी के कुछ महीने बाद तीसरी पत्नी गर्भवती हो गई और मारपीट और उत्पीड़न से त्रस्त होकर वह भी मायके आ गई. जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया. तीसरी पत्नी पहले वाली दोनों पत्नियों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और फरेबी दुल्हे की पूरी दास्तां सुनाई. पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है.

Advertisement

गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट, फिर घर से निकाला

तीसरी पत्नी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि सुनील नामक इस व्यक्ति ने 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी की और ₹8 लाख का दहेज लिया. आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर सुनील ने गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. पीड़िता को बाद में पता चला कि सुनील पहले से ही दो अन्य शादियां कर चुका है. अब तीनों पत्नियां एक साथ पुलिस की शरण में पहुंची हैं, ताकि अपनी पहचान छिपाकर मासूमों को ठगने वाले इस 'लुटेरे दूल्हे' के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा सके और वह किसी अन्य युवती की जिंदगी बर्बाद न कर सके.

 जब इस मामले में बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर किया जा रहा है. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

विनोद कुमार की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Tejashwi's Shayari vs Nitish's Anger: सदन में छिड़ी महा-जंग, तेजस्वी ने नीतीश को दिखाया आईना