UP में झांसी की इंडोगल्फ बारूद फैक्ट्री में धमाका, संविदा कर्मी की मौत, आकाशीय बिजली कड़कने से हुआ हादसा

Jhansi News: शुक्रवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कड़की और बारूद फैक्ट्री इंडोगल्फ इंडस्ट्री लिमिटेड में विस्फोट हो गया, जिसे देखने के लिए नवल कुमार को अंदर भेजा गया, तभी फिर विस्फोट हुआ और उछल कर पत्थर उसे लग गया, जिससे वो घायल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Indo Gulf Gunpowder Factory: यूपी में झांसी की इंडोगल्फ बारूद फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली कड़कने से धमाका हुआ, जिसमें वहां काम करने वाले संविदा कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक फैक्ट्री में काम करने वाले एक अधिकारी का ड्राइवर बताया जा रहा है. पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया.

इंडोगल्फ बारूद फैक्ट्री में धमाका

मृतक का नाम करीब 39 वर्षीय नवल कुमार यादव था. वह झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहता था. उसके दो बच्चे हैं. वह बबीना थानांतर्गत ग्राम नया खेड़ा के पास बनी बारूद फैक्ट्री इंडोगल्फ इंडस्ट्री लिमिटेड में संविदा पर ड्राइवर था और एक अधिकारी के साथ चलता है. बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी घर चले गए थे. तभी अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी थी. इसी दौरान आकाशीय बिजली कड़की और फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसे देखने के लिए नवल कुमार को अंदर भेजा गया तभी फिर विस्फोट हुआ और उछल कर पत्थर उसे लग गया, जिससे वह घायल हो गया. इधर धमाके की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्रवासी भी दहशत में आ गए. 

संविदा कर्मी की मौत

आनन फानन में फैक्ट्री के लोग घायलावस्था में नवल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक का रिश्तेदार हेमंत कुमार ने बताया कि मृतक नवल कुमार यादव हमारे बड़े भाई राम कुमार यादव के साले हैं. हम झांसी में काम करते हैं. हमें फोन पर जानकारी मिली कि इंडोगल्फ़ फैक्ट्री में ड्राइवर घायल हो गया है. हम लोगों ने पता किया तो मालूम हुआ कि घायल कोई और नहीं, बल्कि नवल कुमार हैं. हम लोग मेडिकल कॉलेज आये तो वह लावारिस के तरह यह पड़े थे. फैक्ट्री वाले उसे यहां लेकर आये और बिना जानकारी दिये ही चले गए. डॉक्टरों ने जब उसका परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया. पता चला कि वहाँ पर आकाशीय बिजली कड़की तो यह हादसा हुआ. इसे देखने के लिए वहां भेजा गया था. यह बारूद की फैक्ट्री है.

Advertisement

आकाशीय बिजली कड़कने से हुआ हादसा

जब इस मामले में क्षेत्राधिकार सदर रामवीर सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बबीना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली कड़कने से यह हादसा हुआ है. घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए फैक्ट्री के आसपास जाने से लोगों को रोक दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  Uttam Ngar Eid : उत्तम नगर में भारी सुरक्षा के बीच ईद, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: असम में फिर BJP सरकार! Today's Chanakya का Exit Poll आया सामने
Topics mentioned in this article