KMP एक्सप्रेस-वे पर हादसा, यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत, दबिश देने गए थे

Jalaun Police 2 Sub-Inspectors and 3 Constables Die in Accident: यूपी पुलिस के 5 जवानों की हरियाणा में KMP एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. सभी पुलिसर्मी दबिश देने जा रहे थे, इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jalaun 5 Policemen Killed in Road Accident During Raid.

Jalaun 5 Policemen Killed in Road Accident: उत्तर प्रदेश की जालौन पुलिस के पांच कर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. इनमें 2 दरोगा और तीन सिपाही शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मी दबिश देने जा रहे थे, इस दौरान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर उनकी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई. हादसे में गंभीर रूप से घायल पांचों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. 

उरई कोतवाली में तैनात

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के धुलावट टोल प्लाजा के पास हिरयाणा के नूह जिले में हुआ है. हादसे में जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे. बताया जा रहा है कि दो दरोगा और तीन सिपाहियों की टीम किसी अपराधी के ठिकाने पर दबिश देने जा गए थे, इसी दौरान स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई. 

Greater Noida: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत राजस्थान के तीन लोगों की मौत, बच्ची घायल

KMP Expressway Accident: हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई पुलिस जवानों की स्कॉर्पियो गाड़ी.

पुलिस कर रही जांच 

सूचना पर पहुंची नूह पुलिस ने शवों को पीएम के भेज दिया है और केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ. 

Advertisement

पत्नी के 3 प्रेमी... बागपत में अवैध संबंध के कारण मारा गया सोनू, ऐसे दी दर्दनाक मौत

2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था 

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: RG KAR पीड़िता की मां ने पानीहाटी में TMC का ढहाया किला, दिया ये बयान!