अवैध संबंध का शक... पत्नी को पति ने उस्तरे से किया गंजा, पेट्रोल डालकर आग लगाने की भी कोशिश

नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नगीना देहात के एक गांव में तीन बच्चों की मां पर प्रेम संबंध के संदेह में उसके पति ने मारपीट कर पहले तो उस्तरे से उसे किया फिर पेट्रोल डाल आग लगाने लगा तो परिजनों ने महिला को बचा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिजनौर:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पिटाई करने के बाद उस्तरे से उसे गंजा कर दिया. पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, मगर बाद में पत्नी ही बचाने आ गई.

नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नगीना देहात के एक गांव में तीन बच्चों की मां पर प्रेम संबंध के संदेह में उसके पति ने मारपीट कर पहले तो उस्तरे से उसे किया फिर पेट्रोल डाल आग लगाने लगा तो परिजनों ने महिला को बचा लिया.

सीओ ने बताया कि महिला ने बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को महिला ने पुलिस से कोई कार्रवाई न करने की फरियाद की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी पति का शांति भंग के मामले में चालान कर दिया और उप ज़िलाधिकारी (एसडीएम) की अदालत से उसको जमानत मिल गई.

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article