Hardoi: पत्नी मायके जाने की कर रही थी जिद, पति ने उठाया खौफनाक कदम, तमंचे से खुद को मारी गोली 

Hardoi News: पत्नी रीना बार-बार मायके जाने की जिद कर रही थी, जबकि पति मोहित इसका विरोध कर रहा था. बात इतनी बढ़ गई कि मोहित गुस्से में आ गया और खुद को गोली मार ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में एक मामूली घरेलू तकरार ने खौफनाक अंजाम ले लिया. पत्नी के मायके जाने की जिद पर नाराज पति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया. गुस्से में युवक घर के अंदर गया, तमंचा उठाया और खुद के पेट में गोली दाग दी. पल भर में खुशियों वाला घर चीख-पुकार में बदल गया. यह मामला सांडी थाना क्षेत्र के भटौली गांव की है.

पत्नी कर रही थी मायके जाने की जिद 

बताया जा रहा है कि संजय का 22 वर्षीय बेटा मोहित, जिसकी शादी एक साल पहले रीना से हुई थी. हाल ही में एक बेटी का पिता बना था, लेकिन घर में आई खुशियों के बीच तनाव ने जगह बना ली. रीना बार-बार मायके जाने की जिद कर रही थी, जबकि मोहित इसका विरोध कर रहा था. बात इतनी बढ़ी कि रीना ने अपने मायके फोन कर दिया यही कदम मोहित के गुस्से को विस्फोट में बदल गया.

पति ने खुद को मारी गोली

आक्रोश में मोहित ने खुद पर ही तमंचा तान ट्रिगर दबा दिया. गोली की आवाज सुनते ही घर में हड़कंप मच गया. परिजन दौड़े तो मोहित खून से लथपथ पड़ा था. उसे तुरंत सीएचसी सांडी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हरदोई मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू तनाव के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है,  जहां एक पल का गुस्सा जिंदगी और मौत के बीच की रेखा मिटा देता है.

ये भी पढ़ें: धारावी में दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, स्कूटर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
Exclusive: TCS के नासिक ऑफिस में पहुंचा NDTV पुलिस क्यों बंद कराने लगी कैमरा?
Topics mentioned in this article