हरदोई: मां को पीटता देख, 5 साल की बच्ची ने किया कुछ ऐसा कि पुलिस भी रह गई दंग

हरदोई में संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति और उसका बेटा एक महिला के साथ मारपीट कर रहा था. इसे देखकर 5 साल की बच्ची 200 मीटर दौड़कर थाने पहुंची और पुलिस को बुला लाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संपत्ति विवाद के कारण एक महिला पर घर के भीतर हमला किया गया था
  • पांच साल की बच्ची यशी घायल होने के बावजूद करीब दो सौ मीटर दौड़कर थाने पहुंची और पुलिस को बुलाया
  • पूजा श्रीवास्तव ने अपने दिवंगत पति के मामा और उनके परिवार के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हरदोई:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संपत्ति विवाद ने उस वक्त खतरनाक रूप ले लिया, जब समझौते के दबाव में एक महिला पर घर के भीतर हमला कर दिया गया. हालात इतने बिगड़ गए कि मामला जानलेवा हो सकता था, लेकिन 5 साल की मासूम बेटी की सूझबूझ और साहस ने सब कुछ बदल दिया. घायल होने के बावजूद बच्ची करीब 200 मीटर दौड़कर थाने पहुंची और पुलिस को मौके पर लेकर आई. नतीजा उसकी मां की जान बच गई और हमलावरों को वहीं दबोच लिया गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पुरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव का अपने दिवंगत पति अभिषेक श्रीवास्तव के पैतृक मकान को लेकर पति के मामा विनोद श्रीवास्तव से विवाद चल रहा है. बीती 1 फरवरी को पूजा ने विनोद, उनकी पत्नी संजू और बेटे उत्कर्ष के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी बैनामा कराया गया. शनिवार को जब पूजा अपनी 5 साल की बेटी यशी के साथ घर पहुंची तो समझौते का दबाव बनाया गया. विरोध करने पर पहले मासूम यशी पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया. जिससे वह घायल हो गई और फिर पूजा को घेरकर बेरहमी से पीटा जाने लगा. घर के भीतर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

5 साल की यशी ने दिखाई हिम्मत

इसी दौरान नन्ही यशी ने हिम्मत दिखाई. सहमी और घायल होने के बावजूद वह सीधे थाने पहुंची और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई. बच्ची की हालत देख पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और उसके साथ मौके पर पहुंची. वहां महिला पर हमला कर रहे विनोद और उत्कर्ष को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. मां-बेटी का मेडिकल कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मासूम की बहादुरी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया.

पुलिस ने क्या बताया?

एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पुरवा से एक मामला सामने आया जिसमें एक 5 साल की बच्ची थाने आई और बताया कि उसके घर में उसकी मां से कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं और पालतू कुत्ता भी दौड़ा दिया है. इसके बाद बच्ची थाने आई तो उसके साथ मौके पर पुलिस पहुंची और वहां से हमलावर पिता और बेटे को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि बच्ची और उसकी मां सुरक्षित है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: अमेरिका को भारी नुकसान, F-15E गिराया! Ceasefire नामुमकिन? | Trump | Khamenei
Topics mentioned in this article