गोरखपुर में एक के बाद एक फटे तीन सिलेंडर, एक साथ हुए 3 धमाकों से मची अफरातफरी, बुरी तरह झुलसा दुकानदार 

चाय-नाश्ते की दुकान में रखे हुए तीन एलपीजी सिलेंडर में एक के बाद एक हुए ब्लास्ट के बाद हुई आगजनी से दुकान खाक हो गया और दुकान के अंदर मौजूद दुकान मालिक आग बुझाते समय बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भर्ती करवा दिया है. तीनों सिलेंडर्स में हुए बारी-बारी से हुए ब्लास्ट ने दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TEA SHOP CAUGHT FIRE AFTER 3 CYLINDER BLASTS

Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को एक चाय-नाश्ते की दुकान में रखे हुए तीन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. आगजनी के शिकार हो गए तीनों सिलेंडर बारी बारी से अचानक फट गए. ब्लास्ट इतना तगड़ा था कि पूरी दुकान में भीषण आग गई, जिसमें दुकानदार भी बुरी तरह जख्मी हो गया. सूचना पर मौके पहुंची दमकल की गाड़िया और स्थानीय पुलिस ने काफी  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

चाय-नाश्ते की दुकान में रखे हुए तीन एलपीजी सिलेंडर में एक के बाद एक हुए ब्लास्ट के बाद हुई आगजनी से पूरी दुकान खाक हो गई. दुकान के अंदर मौजूद दुकान मालिक भी आग बुझाते समय झुलस गया, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल भर्ती करवाया गया है. तीन सिलेंडर ब्लास्ट में पीड़ित की पूरी दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

सिलेंडर की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह घटित हुआ हादसा असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित के एक चाय-नाश्ते की दुकान में हुई. बताया जाता है कि दुकान पर किसी वजह से आग लगी, िजसके बाद वहां रखे हुए तीन सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिसके बादा तीनों सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में अपने घरों से बाहर आ गए और आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया.

दुकान में आगजनी की वजह थी एलपीजी सिलेंडर में हो रहा गैस रिसाव

बताया जा रहा है दुकान में आगजनी की वजह एक एलपीजी सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव था, जिसके चलते. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखे हुए कुल तीन सिलेंडर धमाके के साथ फट गए. पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई घटना की सूचना पर पुलिस ने बचाव-राहत के लिए फायरबिग्रेड को कॉल किया और मौके पर पहुंचे दमकलकर्मिी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लके,

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | PM Modi: क्या कुछ होने वाला है? मोदी के सोना ने खरीदने वाले बयान के पीछे ये कारण!
Topics mentioned in this article