मंत्री का करीबी, ब्लॉक प्रमुख; गोरखपुर में MBBS डॉक्टर को कुचलने वाला आरोपी बचने के लिए लगा रहा गजब पैंतरे

Gorakhpur Hit And Run: फॉर्च्यूनर से कत्लेआम मचाने वाले आरोपी कार वाला कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी बताया जा रहा है. इतना ही नहीं वह अपने आपको पिपरोली का भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता है. पुलिस को जांच में शराब के सेवन की भी जानकारी मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गोरखपुर में होली के दिन तेज रफ्तार फॉर्चूनर ने दो डॉक्टरों की जान ले ली थी, नशे में चला रहा था गाड़ी
  • आरोपी गोल्डेन साहनी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी और पिपरोली का भावी ब्लॉक प्रमुख बता रहा है
  • पुलिस जांच में आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई है और उसे न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गोरखपुर:

गोरखपुर में होली के पावन अवसर पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था. एक फॉर्चूनर वाले ने नशे में एक MBBS डॉक्टर की जान ले ली और एक और व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी भी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. अब इस हिट एंड रन मामले में एक और बात पता चली है. फॉर्च्यूनर से कत्लेआम मचाने वाले आरोपी कार वाला कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी बताया जा रहा है. इतना ही नहीं वह अपने आपको पिपरोली का भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता है. पुलिस को जांच में शराब के सेवन की भी जानकारी मिली है. उसे न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पूरी घटना जानिए

गोरखपुर के  मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर होली के दिन एक अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने कई तीन-चार गाड़ियों को ठोकर मार दिया था. कुछ गाड़ियों को हल्की ठोकर लगी. उसी कार से डॉक्टर आकाश और डॉक्टर के भाई उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई. टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए.उनकी मौके पर ही मौत हो गई.उमेश शर्मा बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े .हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई.लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा.राहगीरों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और आकाश को रेलिंग से उतारा. उन्हें इलाज के लिए BRD में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया. घायल उमेश कोमा में चला गया.हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

इस मामले BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS के छात्रों ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाल कर मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी.छात्रों ने हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. डाक्टरों ने आरोपी पर कई तरह के आरोप भी लगाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. डॉक्टर के परिजनों को मुआवजा देने का भी सरकार से मांग की है. 

आरोपी का निकला एक और कनेक्शन

रंगबाज आरोपी  कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी बताया जा रहा है.आरोपी गोल्डेन साहनी मंत्री डॉक्टर संजय निषाद को अपना फूफा बता रहा है. खुद को पिपरोली का भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता है. आरोपी फॉर्चुनर वाले का एक और वीडियो सामने आया है.इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गोल्डेन साहनी को गालियां दे रही है.इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है.इस दौरान लड़की सैंडल से मारने की बात भी कहती दिखी. आरोपी का मंत्री के साथ वाहनों के काफिले के साथ चलते और एक रील में एक युवती से गाली-गलौच करने का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवारों को रौंदा, MBBS छात्र की मौत

इकलौता था डॉक्टर आकाश 

मृतक डॉक्टर आकाश पांडेय संतकबीरनगर के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां का रहने वाला था.उनके पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है.जबकि मां लीलावती देवी गृहिणी हैं. आकाश मां बाप का इकलौता था.वह गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था. बताया गया कि होली के दिन आकाश शाम को दोस्त के वहां खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे हॉस्टल लौट रहा था. इसी दौरान मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया. सूचना पर दोस्त अनूप भागते आया, रोते बिलखते अपने डॉक्टर दोस्त को बचाने की मिन्नते करता रहा, तबतक उसकी सांसें टूट चुकी थी. दूसरा मृतक उमेश शर्मा गीता वाटिका के पास रहने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार शर्मा का भाई है. मृतक उमेश प्राइवेट जॉब करते था .परिवार में पत्नी और दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं.होली के दिन उमेश अपनी बहन के घर शाहपुर से वापस घर जाते समय हादसा हुआ.

Advertisement

पुलिस का क्या कहना है? 

इस संबंध सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सुसगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.आरोपी की जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है.माननीय न्यायालय से 14 रिमांड पर लिया गया है. और डॉक्टर की मौत पहले हुई थी.जो दूसरा व्यक्ति था उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई.उसके तरफ से भी मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है.
 

Featured Video Of The Day
Exclusive | एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार, देखें अंदर का नजारा! Noida International Airport
Topics mentioned in this article