गाजियाबाद: शालीमार गार्डन की सोसायटी में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की एक सोसायटी में भीषण आग लगने की खबर है. हालांकि, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की दिशा अपार्टमेंट की बिल्डिंग में सोमवार शाम को आग लगी थी
  • आग बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर पर फैली और दो फ्लैट पूरी तरह प्रभावित हुए थे
  • फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की एक सोसायटी में सोमवार शाम को आग लगने की खबर आई. बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग के टॉप फ्लोर में बने एक फ्लैट में आग लग गई थी. बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लगी थी. आग ने दूसरे फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था.

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की यह घटना शालीमार गार्डन की दिशा अपार्टमेंट की बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुई थी. बिल्डिंग नंबर 815 के तीसरे और चौथे फ्लोर आग की चपेट में आ गए थे.

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद भीषण  आग काबू पाया गया. फ्लैट में 12 लोगों के फंसे होने की सूचना थी. सभी लोगों को सुरक्षित निकल लिया गया है. कोई भी जनहानि नहीं हुई है. हालांकि, आग में लाखों का सामान चलकर खाक हो गया.

आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि आग ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया. आग से चारों तरफ धुआं फैल गया. जिससे सोसायटी के लोग बाहर आ गए. आग ने पास के एक और फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Fighter Jet Collision: आसमान में आमने-सामने टकराए दो US फाइटर जेट! हवा में हुआ भयानक धमाका