गाजियाबाद में सड़क पर मजार देखकर भड़कीं मेयर, कहा- मस्जिद मत बना लियाे यहां पर, खाली कर दे...

Ghaziabad Mayor Sunita Dayal VIDEO viral: मेयर सुनीता दयाल के अनुसार, गाजियाबाद भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे स्थित हरित पट्टी पर नियम विरुद्ध तरीके से एक मजार का निर्माण कर लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद मेयर सुनीता दयाल ने लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जे पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
  • निरीक्षण में पाया गया कि ग्रीन बेल्ट पर नियम विरुद्ध मजार का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं
  • सार्वजनिक स्थान पर दानपात्र और दुकान लगाकर अवैध रूप से व्यवसाय करने और रहने की व्यवस्था की गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

गाजियाबाद के सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा को लेकर मेयर सुनीता दयाल ने सख्त तेवर अपनाए हैं. लोहिया नगर फ्लाईओवर के पास निरीक्षण के दौरान अवैध कब्जे का मामला सामने आने पर मेयर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. मेयर सुनीता दयाल के अनुसार, गाजियाबाद भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे स्थित ग्रीन बेल्ट पर नियम विरुद्ध तरीके से एक मजार का निर्माण कर लिया गया है. निरीक्षण में यह भी पाया गया कि न केवल वहां पक्का निर्माण किया गया, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां चलाकर उसे स्थायी निवास बनाने की कोशिश की जा रही थी. इस निर्माण को देखकर मेयर का पारा सातवें आसमान पर चला गया.

दुकान और दानपात्र लगाकर हो रहा था व्यवसाय

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि वहां रह रही महिला ने सार्वजनिक स्थान पर दानपात्र स्थापित कर रखा था. अगरबत्ती और चादर की दुकान लगा रखी थी. परिसर के भीतर ही अवैध रूप से रहने की पूरी व्यवस्था कर ली गई थी.

"एक सप्ताह में खाली करें", मेयर की चेतावनी

मौके पर मौजूद पुरुष और उसकी मां को मेयर ने कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक ग्रीन बेल्ट पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है. 

Advertisement

गाजियाबाद मेयर सुनीता दयाल ने कहा, "सार्वजनिक संपत्ति और ग्रीन बेल्ट को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा. संबंधित पक्ष को एक सप्ताह के भीतर स्वेच्छा से स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है."
 

Featured Video Of The Day
Agriculture Crisis: बारिश से लहसुन की फसल तबाह, किसानों का दर्द, क्या हैं अब मांगें?। Top News। NDTV