गाजियाबाद मेयर सुनीता दयाल ने लोहिया नगर फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जे पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं निरीक्षण में पाया गया कि ग्रीन बेल्ट पर नियम विरुद्ध मजार का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं सार्वजनिक स्थान पर दानपात्र और दुकान लगाकर अवैध रूप से व्यवसाय करने और रहने की व्यवस्था की गई थी