20 म‍िनट में 25 लाख ले गए हथियारबंद बदमाश, गाजियाबाद में 'धूम' स्टाइल में कैश वैन की लूट

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बदमाशों ने एक एटीएम कैश वैन को लूटकर सनसनी फैला दी. हथियारबंद चार बदमाशों ने ड्राइवर को डराकर वैन छीनी और करीब 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच के लिए 8 टीमें गठित की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एवन इंडिया की कैश वैन को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया था
  • बदमाशों ने वैन से लगभग पच्चीस लाख रुपये निकालकर उसे दस किलोमीटर दूर लावारिस छोड़ दिया था
  • घटना के दौरान वैन ड्राइवर को अकेला पाकर चार बदमाशों ने उसे धमकाकर गाड़ी छीन ली थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एटीएम वैन की लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस वारदात को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में अंजाम दिया गया. हैरानी की बात यह है कि लुटेरे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर वैन से पैसे निकालकर उसे लावारिस छोड़कर फरार हो गए.

फाइनेंशियल कंपनी एवन इंडिया की कैश वैन

गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई इस लूट ने पुलिस प्रशासन को भी हैरत में डाल दिया है. जानकारी के मुताबिक, 'एवन इंडिया' नामक फाइनेंशियल कंपनी की कैश वैन इलाके में आई थी. जब वैन के साथ आए कर्मचारी एटीएम में कैश डालने (लोड करने) में व्यस्त थे, तभी पैदल आए चार बदमाशों ने वैन के ड्राइवर को हथियारों के बल पर डराया-धमकाया और वैन लेकर फरार हो गए.

गाड़ी को लावारिस छोड़ भागे

ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस की सक्रियता के बावजूद, बदमाश नेशनल हाईवे पर वैन छोड़कर भागने में सफल रहे. बदमाशों ने मात्र 20 मिनट के भीतर वैन लूटने, उसमें से पैसे निकालने और गाड़ी को लावारिस छोड़ने की पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, वैन में करीब 25 लाख रुपये होने का अनुमान है, हालांकि लूटी गई सटीक राशि की जानकारी के लिए ऑडिट किया जा रहा है. जिस स्थान पर लूट हुई और जहां वैन बरामद हुई, उनके बीच की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है.

कंपनी पर कैश भरने की जिम्मेदारी

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. कैश की सटीक सीमा की जानकारी ली जा रही है और जिस कंपनी पर कैश भरने की जिम्मेदारी थी, उससे संबंधित रिकॉर्ड मंगवाए गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 8 टीमों का गठन किया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और साथ ही वैन के ड्राइवर व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश ड्राइवर को अकेला पाकर हथियार के बल पर गाड़ी छीनकर ले गए थे, जिसे बाद में खाली हालत में बरामद कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें- पिता ने किया संपत्ति से बेदखल तो बेटे ने प्रेमिका के साथ रची खूनी साजिश, करोड़ों के लालच में ली जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा!