यमुना मैया को मनाओ रे कान्हा! मथुरा और वृंदावन में जल प्रलय का हाल देखिए

वृंदावन में दूर-दूर तक जहां भी नजर जा रही है हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को खासी दिक्कत हो रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वृंदावन में यमुना ने दिखाया अपना रौद्र रूप
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मथुरा और वृंदावन में यमुना का जलस्तर बहुत बढ़ गया है, जिससे कई घरों में कई फीट पानी भर गया है
  • वृंदावन में यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण घाट डूब चुके हैं और प्रशासन ने विश्राम घाट पर आने-जाने पर रोक लगाई है
  • यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण 21 गांवों के 4205 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वृंदावन:

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में इन दिनों यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. खास तौर पर वृंदावन में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. नदी का पानी आसपास के इलाकों में घुस चुका है. कई घरों में तो कई-कई फीट तक पानी है. यमुना के बढ़े जलस्तर ने मथुरा और वृंदावन की रफ्तार को लगभग रोक सा दिया है. वृंदावन में यमुना के इस जल प्रलय की एक तस्वीर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिख रहा है कि किस तरह से पूरा का पूरा महोल्ला यमुना के पानी में डूब सा गया है. ऐसा लग रहा है जैसे यमुना ने पूरे वृंदावन को अपने में समा लिया हो. वृंदावन की इस तस्वीर में दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा है. यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से इन इलाकों में रहने वाले लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं.

वृंदावन में हालात कैसे हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से यहां के तमाम घाट डूब चुके हैं. प्रशासन ने एहतियात बरते हुए विश्राम घाट पर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. नदी का पानी परिक्रमा मार्ग के आगे बांकबिहारी मंदिक तक पहुंच चुका है. वहीं, बटेश्वर में मंदिर के आगे सड़क पर दो फीट तक पानी है. 

बीते आठ दिनों से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. रविवार की शाम पांच बजे तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था. प्रशासन ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 21 गांवों के 4205 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है. 

आगरा में भी उफान पर यमुना

आगरा में इन दिनों यमुना उफान पर है. यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वो अब ताजमहल की दीवार तर पहुंच चुका है. कहा जा रहा है कि 1978 के बाद ये पहला मौका है जब यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है. यमुना के बढ़ जलस्तर और उसके ताजमहल तक आने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि यमुना पूरे उफान पर है और ताजमहल भी अब उसकी जद में आ चुका है.  

Advertisement

आगरा में सिर्फ ताजमलह तक ही यमुना का पानी नहीं पहुंचा है. यहां का दशहरा घाट यमुना के पानी में डूब गया है. वहीं, कारिडोर के यमुना किनारा स्थित भाग में भी पानी भर गया है. वाटर गेट के पास पुराना नाला बैक मारने से आगरा किला की खाई में एक फीट से ज्यादा की ऊंचाई तक पानी भर गया है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon