- हरियाणा की कलाकार दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात कारणों से निधन हुआ था
- दिव्यांका सिरोही की मौत से पहले उनके हाथ-पैर अकड़ गए थे और सिर में सूजन भी थी
- दिव्यांका सिरोही के परिवार में दो बड़ी बहनें, दो भाई, माता-पिता और दादी शामिल हैं
Divyanka Sirohi Death Reason: हरियाणा की कलाकार दिव्यांका सिरोही ने 21 अप्रैल 2026 को दुनिया छोड़ दी. 22 अप्रैल की सुबह दिव्यांका का अंतिम संस्कार किया गया है. वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहती थीं. रात को उनकी अज्ञात कारणों से मौत हो गई. दिव्यांका सिरोही की मौत की वजह को लेकर कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं. कोई साइलेंट हार्ट अटैक बता रहा है तो कोई सिर में चोट लगना.
Divyanka Sirohi RIP: मौत से पहले क्या हुआ था?
एनडीटीवी से बातचीत में दिव्यांका सिरोही के रिश्तेदार जितेश कुमार ने बताया कि दिव्यांका मंगलवार को ठीक थी. दोपहर का खाना भी उसी ने बनाया था. शाम को सात बजे के आसपास तबीयत खराब हुई. भाई बाहर जा रहा था तो उसने दिव्यांका को मैसेज किया था कि दरवाजे बंद कर लेना. उसने मैसेज का रिप्लाई भी दिया. फिर भाई चला गया और रात करीब दस बजे लौटा. उसने देखा कि बहन की तबीयत खराब है.
Divyanka Sirohi Death Reason
Divyanka Sirohi News: अस्पताल ले जाने से पहले ही थमी सांसें
जितेश कुमार ने बताया कि रात को दिव्यांका के हाथ-पैर अकड़े हुए थे. पूरा शरीर नीला पड़ चुका था. अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. उसके सिर में सूजन थी. उसे हार्ट अटैक आया या किसी और वजह से जान चली गई, कुछ कहा नहीं जा सकता. बुधवार सुबह करीब दस बजे राजनगर एक्सटेंशन मोक्ष स्थली हिंडन पर उसका अंतिम संस्कार किया गया. भाई हिमांशु सिरोही ने चिता को मुखाग्नि दी.
Divyanka Sirohi Instagram: दो करोड़ से ज्यादा थे सोशल मीडिया फॉलोअर्स
जितेश कुमार के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिव्यांका के दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो काफी इंटेलिजेंट थी; उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. दिव्यांका के परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें, भाई, माता-पिता और दादी हैं. वो तीन बहनों में सबसे छोटी थीं. एक भाई उससे बड़ा और एक छोटा है. दिव्यांका अविवाहित थीं.
Divyanka Sirohi Death Reason: दिव्यांका सिरोही के रिश्तेदार जितेश कुमार.
दिव्यांका के पिता क्या बोले?
एनडीटीवी से बातचीत में दिव्यांका के पिता गजेंद्र सिरोही ने कहा कि उनकी बेटी ने कोरोना के दौरान हरियाणवी गानों पर डांस शुरू किया था. कुछ ही समय में उसकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई और उसके करीब 2 करोड़ फॉलोअर्स हो गए.
Divyanka Sirohi Death Reason: दिव्यांका के पिता गजेंद्र सिरोही व रिश्तेदार जितेश कुमार.
Divyanka Sirohi Age: शिक्षा और करियर का सफर
दिव्यांका सिरोही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और वर्तमान में गाजियाबाद में रहती थीं. 19 नवंबर 1996 को जन्मी दिव्यांका सिरोही ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बी.कॉम (B.Com) करने के बाद सिक्किम से एमबीए (MBA) किया और गुरुग्राम से बी.एड (B.Ed) की डिग्री प्राप्त की थी.
दिव्यांका सिरोही हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थीं. वह करीब 50 गानों में अभिनय कर चुकी थीं. उन्होंने अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था. उनके अचानक निधन से फैंस में शोक की लहर दौड़ गई.
ये भी पढ़ें- 2 करोड़ फॉलोवर्स वाली 30 साल की युवती की घर में हुई मौत, कौन थीं दिव्यांका सिरोही?














