'राधे-राधे का जप कर रहे थे श्रद्धालु', मथुरा नाव हादसे के पहले और बाद के दो VIDEO आए सामने

हादसे में बारे में DIG आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. इस नाव में लगभग में 25 से 27 लोग सवार थे. पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है. अभी तक इस हादसे मे 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मथुरा नाव हादसे के बाद यमुना में डूबते श्रद्धालु.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से दस श्रद्धालुओं की मौत हुई और कई लापता हैं.
  • हादसे से पहले श्रद्धालु राधे-राधे का जप कर रहे थे, लेकिन किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं था.
  • नाव में पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव तथा हरियाणा के हिसार से आए तीर्थयात्री सवार थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा:

Mathura Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को यमुना नदी में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए. इसमें एक वीडियो हादसे से तुरंत पहले का भी सामने आया है. जिसमें नाव पर बैठे श्रद्धालु राधे-राधे का जप करते नजर आ रहे हैं. वहीं एक वीडियो हादसे के तुरंत बाद का भी सामने आया, जिसमें कई लोग नदी डूबते नजर आ रहे हैं. इस हादसे पर पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने सभी मृतकों के लिए दो-दो लाख रुपए की राहत राशि का ऐलान किया है. 

हादसे से पहले राधे-राधे का जप कर रहे थे सभी श्रद्धालु

हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वृन्दावन भ्रमण पर आया पंजाब के तीर्थयात्रियों का एक दल यमुना नदी में डूबने से पहले खुशी खुशी राधे-राधे का जप कर रहा था. एक नाव के यमुना में डूबने से ठीक पहले का एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने से मालूम पड़ा कि सभी यात्री उस समय खुशी-खुशी तालियां बजाते हुए राधे-राधे का जाप कर रहे थे.

किसी भी यात्री ने नहीं पहन रखा था लाइफ जैकेट

यमुना नदी में श्रद्धालुओं/पर्यटकों से भरी एक नौका के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं.  इस वीडियो से यह भी पता चला है कि नाव में सवार इन यात्रियों में से किसी को भी नाविक ने ‘लाइफ जैकेट' नहीं पहनाई थी, न ही उनमें से किसी ने भी स्वयं इस ओर ध्यान दिया.

Advertisement

लुधियाना के मुक्तसर से आए थे लोग, कुछ लोग हिसार के भी

मोटर चालित नाव (मोटरबोट) में दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री सवार थे. ये सभी पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव से आए थे. उनमें कुछ सदस्य हरियाणा के हिसार से भी आए बताए जा रहे हैं. जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 व्यक्तियों को बचाया गया है.

Advertisement

मौके पर मौजूद आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि बचाए गए एवं घायल तीर्थयात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें - वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता

Featured Video Of The Day
UP SIR Final Voter List: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानिए कितने नाम कटे? | Breaking News