उत्तर प्रदेश : पॉलीथिन में मिली डेड बॉडी से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सीओ सिविल लाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच टीम गठित कर दी गई है. हर एंगल से पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अलीगढ़:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र जमालपुर हमदर्द नगर डी में उस समय हड़कंप मच गया, जब कूड़ा बीनने वालों ने कूड़े के ढेर में एक पॉलिथीन के अंदर संदिग्ध वस्तु देखी. जब स्थानीय लोगों ने पॉलिथीन को खोला तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिली. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

स्थानीय निवासियों के अनुसार पॉलिथीन में शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सीओ सिविल लाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच टीम गठित कर दी गई है. हर एंगल से पड़ताल की जा रही है. पुलिस शव की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

आशंका जताई जा रही है कि शव को पहचान छुपाने के उद्देश्य से पॉलिथीन में बंद कर कूड़े में फेंका गया है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma को जहांगीर का चैलेंज!