ऑनलाइन गेमिंग की लत का नया मामला, पिता ने डांटा तो घर से चला गया 16 साल का छात्र, 14 दिन बाद भी नहीं लौटा

यूपी के हापुड़ में पिता ने ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया तो गुस्सा होकर 16 साल का लड़का घर से चला गया. 14 दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 16 वर्षीय हिमालय नामक नीट छात्र 14 दिन से लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है
  • हिमालय को ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और परिवार चिंतित है
  • पिता द्वारा गेमिंग पर डांट लगने के बाद हिमालय घर छोड़कर चला गया और तब से उसका कोई पता नहीं चला है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हापुड़:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत की शिकार तीन बहनों की खुदकुशी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हापुड़ से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नीट की तैयारी क रहा छात्र लापता हो गया है. जानकारी के मुताबिक, 16 साल का हिमालय की नीट की तैयारी कर रहा था. उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत भी लग गई थी. एक दिन पिता ने उसे इसे लेकर डांटा तो वह घर छोड़कर भाग गया. दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी हिमालय घर नहीं लौटा है. पुलिस हिमालय की तलाश में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

मामला हापुड़ के पिलखुआ कोलवाली क्षेत्र के रमपुरा पबला रोड का है. यहां रहने वाला हिमालय 14 दिन से लापता है. परिजनों ने बताया कि हिमालय को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी. पढ़ाई के दौरान भी वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता रहता था. 24 जनवरी को जब पिता ने उसे डांट लगाते हुए गेम खेलने से मना किया तो इस बात लोकर घर में कहासुनी हो गई.

14 दिन बाद भी नहीं मिला हिमालय

परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर हिमालय घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. फिलहाल परिजनों ने पिलखुआ कोतवाली में तहरीर देकर बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस हिमालय को ढूंढ रही है लेकिन 14 दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है.

पिता बोले- ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगे

ऑनलाइन गेमिंग अब बच्चों और युवाओं के लिए खतरनाक होती जा रही है. दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी हिमालय का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं. वहीं, हिमालय के पिता योगेंद्र सिंह ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत होनहार था लेकिन ऑनलाइन गेम ने उसे बर्बाद कर दिया. उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसे गेम्स पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi in Bengaluru: Art of Living के कार्यक्रम में PM Modi का संबोधन | NDTV India