अपराधियों को पाताल से भी निकाल कर लाएंगे; गोरखपुर से CM योगी का सख्त ऐलान, फ्लैटेड फैक्ट्री को बताया मॉडल

गोरखपुर में CM योगी ने 208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया. अपराध पर जीरो टॉलरेंस और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
गोरखपुर में विकास और सुरक्षा पर CM योगी का जोर, फ्लैटेड फैक्ट्री को बताया मॉडल

Yogi Adityanath Gorakhpur Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की औद्योगिक, कृषि और कानून-व्यवस्था से जुड़ी नीतियों पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने गीडा क्षेत्र में 208 करोड़ रुपए की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परियोजनाओं सहित 71 विकास कार्यों की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही उन्होंने अपराध के खिलाफ सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि सरकार ‘जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय परिसर प्रमुख हैं, जिन पर लगभग 208 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. मुख्यमंत्री ने इसे औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया.

फ्लैटेड फैक्ट्री को बताया मॉडल परियोजना

सीएम योगी ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स छोटे उद्यमियों के लिए एक मॉडल परियोजना है. उन्होंने कहा कि कम पूंजी में भी लोग यहां उद्योग स्थापित कर लाभ कमा सकते हैं. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

Advertisement

श्रमिकों और गरीबों के लिए आवास सुविधा

मुख्यमंत्री ने ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासीय योजना को गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि गीडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों को अब सस्ते और सुरक्षित आवास की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा.

Advertisement

कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दोहराया. उन्होंने कहा कि 2017 में हमारी सरकार आते ही कहा था अपराध अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेंगे.अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं उनके साथ वे जिस बोली और भाषा में समझने का काम करेंगे उसे उसी भाषा में हम समझने का काम करेंगे. मनबढ़ई करके गरीबों के हक को छीनने को प्रयास किया या बेटी के साथ छेड़छाड़ किया उसके साथ दुस्साहस करने का कार्य किया उसको सरकार छोड़ेंगी नहीं .पाताल में भी छिप जाए उसे बाहर निकाल करके सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति पर उसके साथ काम करेगी.

राजनीतिक हल्के अंदाज में टिप्पणी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता और सांसद रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि "रवि किशन कह रहे थे कि गीडा से गोरखपुर तक की पैदल पदयात्रा निकालेंगे मैंने कहा गर्मी है उसके वावजूद वे भाषण दिए जा रहे हैं."

युवाओं को रोजगार के नए अवसर

सीएम योगी ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं और कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक भूखंड और आवास के आवंटन पत्र भी वितरित किए गए, जिससे युवाओं और उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा.

Advertisement

किसानों के मुद्दों पर भी किया फोकस

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र पर भी बात करते हुए कहा कि पहले किसान कर्ज, लागत और सही मूल्य न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे. लेकिन सरकार बनने के बाद कर्जमाफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाकर किसानों की स्थिति में सुधार किया गया है.

सिंचाई परियोजनाओं से बढ़ी कृषि क्षमता

उन्होंने बताया कि बाण सागर, सरयू नहर और बुंदेलखंड की सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर लगभग 24 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा गया है. इससे कृषि उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय में सुधार हुआ है.

Advertisement

‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है. औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और कृषि सुधार के जरिए प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

समग्र विकास का दावा

सीएम योगी ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में सुरक्षा और विकास दोनों को समान प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे जनता का विश्वास और मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें : गोलगप्पा खिलाना पड़ा भारी: ललितपुर में सनकी आशिक ने चाट ठेले वाले को चाकू से गोदा

यह भी पढ़ें : लिव-इन पार्टनर मर्डर केस: तेल मांगने पर युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाया, मौत से पहले खोला राज

यह भी पढ़ें : CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव जेके ध्रुव और अमृत खलको के घर ED-CBI का छापा; जानिए क्या है मामला?

यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक : डॉक्टर बनने का सपना टूटा; कर्ज में डूबे पिता की बेटी आकांक्षा ने फांसी लगाकर दी जान

Featured Video Of The Day
पुणे में सोनम जैसा केस, प्रेमी संग मिलकर किया मंगेतर का मर्डर
Topics mentioned in this article
Yogi Adityanath Gorakhpur Speech
Gorakhpur News
Yogi Adityanath
UP Government
GIDA