VIDEO: निकाह करने से दुल्हन ने किया इन्कार, बवाल में बदला शादी का जश्न, बाराती-घराती के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर

Bijnor Bride Fight: निकाह से ठीक पहले दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. विवाद में दूल्हे की कार क्षतिग्रस्त हो गई. फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नहटौर नगर के एक बैंकट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब निकाह के बीच दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और पथराव तक पहुंच गई. हंगामे में दूल्हे की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है.

दुल्हन ने निकाह करने से किया मना

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी उस्मान के बेटे शुऐब उर्फ बब्बू की बारात बुधवार की रात नहटौर धामपुर मार्ग स्थित नाज बैंकट हॉल' में आई थी. दुल्हन पक्ष मूल रूप से ग्राम नसीबपुर जसमौरा का निवासी है. यूसुफ की बेटी की निकाह शुऐब के साथ तय हुआ था. बताया जाता है कि जब निकाह की रस्में शुरू होने वाली थीं, तभी अचानक दुल्हन ने निकाह करने से मना कर दिया.

तनाव में बदला खुशी का माहौल

दुल्हन के इस फैसले से मौके पर सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया. दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. कहासुनी से शुरू हुआ और फिर विवाद मारपीट में तब्दील हो गया.

Advertisement

जमकर चले ईंट-पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले. इस पथराव में दूल्हे की कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल दोनों समझौता वार्ता चल रही है. पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. यह भी बताया जाता है कि दोनों ममेरे फुफेरे भाई बहन है. मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: कानपुर किडनी कांड: सरगना समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, दिल्ली-उत्तराखंड में तलाश रही पुलिस की 3 टीमें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi Gift To Meloni: टॉफी वाले गिफ्ट पर कांग्रेसी-BJP प्रवक्ता आपस में भिड़े!
Topics mentioned in this article