दूल्हे को चाहिए थी बुलेट... डिमांड पूरी नहीं कर सका परिवार, निकाह के 5 घंटे बाद तलाक 

बाराबंकी में दहेज में बुलेट बाइक की चाहत के कारण एक निकाह पांच घंटे बाद ही खत्म हो गया. दूल्हे पक्ष की कुछ गतिविधियों से नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया. आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील क्षेत्र के नालापार दक्षिणी मोहल्ले में एक निकाह महज पांच घंटे के भीतर टूट गया. निकाह के बाद मेहर अदायगी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला कर लिया. इसके बाद दूल्हा बारात समेत बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया. 

जानकारी के अनुसार, नालापार दक्षिणी निवासी एक युवती का निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सद्दीपुर पट्टी निवासी जावेद के साथ तय हुआ था.  5 जनू की दोपहर बारात फतेहपुर पहुंची, जहां बारातियों के स्वागत-सत्कार और भोजन के बाद निकाह की रस्म अदा की गई. हालांकि, निकाह के दौरान ही मेहर अदायगी के तौर-तरीकों को लेकर लड़की पक्ष ने आपत्ति जता दी, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. 

बारातियों ने की गाली-गलौज  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान बारात में शामिल कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर दी जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया. मामला बढ़ने पर युवती के पिता अपने परिजनों के साथ नगर चेयरमैन इरशाद अहमद कमर के पास पहुंचे और मामला सुलझाने की मांग की. 

अलीगढ़ पुलिस की ऑस्ट्रेलिया तक तारीफ, अहमदाबाद में चोरी iPhone खोजा, जैक जिकिंग्स बोले- मेरी यादें लौटा दीं

दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार

चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने सद्दीपुर के प्रधान शमशेर को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया. लेकिन, लड़की पक्ष का आरोप था कि बाराती शराब पीकर आए थे और दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. देर रात तक वार्ता का दौर चलता रहा, लेकिन इसी बीच लड़के पक्ष की कुछ गतिविधियों से नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया.

Advertisement

सनरूफ से बाहर निकला... मोड़ पर पलटी तेज रफ्तार कार, नेवी की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत, 4 दोस्त घायल

पांच घंटे बाद तलाक 

दुल्हन की इच्छा पर दोनों पक्षों ने आखिरकार निकाह समाप्त करने का निर्णय लिया. निकाह होने के करीब पांच घंटे बाद आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद दूल्हा जावेद और बाराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए. शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में विवाद और तलाक में बदल जाने से दोनों परिवारों में मायूसी का माहौल है. 

Advertisement
(सरफराज अली सिद्दीकी की रिपोर्ट)
Featured Video Of The Day
3 महीने में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, जानिए नए रेट